
छत्तीसगढ़ का रण
भूपेंद्र पटवा@धमतरी। CG Election 2023: धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा सीट से अजय चंद्राकर 5 वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। जीत की हैट्रिक लगाने वे बेताब नजर आ रहे हैं। वे भाजपा शासनकाल में 1 बार पंचायत और 1 बार स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। इस हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर है। उनकी टक्कर इस बार जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर से है। तारिणी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। कुरूद के स्थानीय मुद्दों के अलावा प्रदेश सरकार के कार्यों को बताकर समर्थन मांग रही है। वही अजय चंद्राकर विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। दोनों प्रत्याशी स्थानीय होने के साथ एक ही जाति के हैं।
चुनाव प्रचार में दोनों बराबरी पर हैं। सुबह 7 बजे से ही ये प्रचार पर निकल जा रहे हैं। कुरूद विधानसभा में कुल 2 लाख 8 हजार 382 मतदाता हैं, इनमें 4559 नए मतदाता भी शामिल हैं। इस बार का चुनाव पिछले चुनाव से हटकर है। भाजपा- कांग्रेस में ही सीधी टक्कर है। पिछली बार तारिणी चंद्राकर के पति नीलम चंद्राकर यहां से निर्दलीय लड़े और दूसरे नंबर पर थे। प्रदेश की इस हॉट सीट पर दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं की पैनी नजर है। स्टार प्रचारकों की यहां 2 सभाएं हो चुकी हैं। कांग्रेस से प्रियंका गांधी व भाजपा से स्मृति ईरानी ने सभा की।
पति-पत्नी के साथ बच्चे भी कर रहे दौरा
कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर की बेटी मनु ने कहा कि पहले 8-9 बजे सोकर उठते थे। अब 6 बजे उठ जा रहे। पापा के चुनाव प्रचार में भी गए थे। इस बार मम्मी के लिए समर्थन मांग रहे। अजय चंद्राकर की पत्नी प्रतिभा चंद्राकर सहित उनके अन्य रिश्तेदार भी प्रचार में घूम रहे।
93 हजार साहू मतदाता हैं यहां
कुरूद के चुनाव मैदान में चंद्राकर- चंद्राकर के बीच टक्कर है, लेकिन फैसला साहू वोटर करेंगे। यहां साहू मतदाताओं की संख्या 93 हजार है, जबकि 20 हजार ही चंद्राकर मतदाता हैं। अब तक हुए 14 चुनावों में यहां 8 बार साहू समाज के प्रत्याशी उतारे गए, जिसमे 4 बार जीत मिली। यहां के सरकारी सोसायटी में चुनावी चर्चा के दौरान किसान, मजदूरों ने कहा कि इस चुनाव में टक्कर है। कौन जीतेगा नहीं कह सकते। दोनों प्रत्याशी लोकल हैं, ये अच्छी बात है।
प्रत्याशियों के दावे
भाजपा - अजय चंद्राकर
1 कुरूद की तरह भखारा क्षेत्र का भी विकास करेंगे।
2 शासन में क्षेत्र विनाश की ओर बढ़ा। लेकिन केंद्रीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ
3. सरकार द्वारा किसान ठगे गए। भाजपा का घोषणा पत्र किसानों को समुचित न्याय के साथ दिशा प्रदान करेगी। महिलाओं और युवा वर्ग के लिए भी अच्छी योजनाएं हैं।
कांग्रेस- तारिणी चंद्राकर
1. कुरूद में ब्लड बैंक खुलवाएंगे। लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
2 सरकार ने किसानों के साथ न्याय किया। किसानों के कर्ज माफ हुए।
3 अवैध रेत खदानों को बंद कराएंगे। सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी, सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार कराएंगे।
यह भी पढ़े: cg election 2023 CM भूपेश बघेल की कोटा, बिल्हा व मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आम सभा
Updated on:
09 Nov 2023 03:32 pm
Published on:
09 Nov 2023 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
