30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुरुद से अजय चंद्राकर ने दाखिल किया नामांकन, इधर सिहावा से श्रवण मरकाम ने भी भरा फार्म

CG Election 2023 : कुरूद के विधायक और प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय चन्द्राकर करीब सौ कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन जमा कराया..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Oct 2023, 6:24 PM IST

ajay_chandrakar.jpg

धमतरी. cg eleciton 2023 : विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए जिले में कुरूद और सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक नामांकन फार्म जमा हुए है। कुरूद के विधायक और प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय चन्द्राकर करीब सौ कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन जमा कराया। सिहावा से श्रवण मरकाम ने भी फार्म भरा है, जबकि 8 अन्य लोगों ने फार्म खरीदा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद धमतरी जिले की राजनीति गरमा गई है। यहां कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्यशियों की घोषणा कर दी है। सोमवार को नामांकन दाखिले को देखते हुए कलेक्टे्रट में पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था थी। पूर्वान्ह 11.30 बजे कुरूद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधायक अजय चन्द्राकर करीब सौ कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ धमतरी पहुंचे।

शहर में जगह-जगह आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नामांकन के लिए बनाए गए कक्ष क्रमांक-25 में रिर्टनिंग अधिकारी सोनाल डेविड को नामांकन पत्र सौंपा। इस बीच उनके साथ भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, दयाराम साहू, निरंजन सिन्हा, भानु चन्द्राकर, बजरंग अग्रवाल, मालक राम साहू, त्रिलोकचंद जैन आदि थे। इसी तरह सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने भी कलेक्टे्रट पहुंचकर अपना नामांकन जमा कराया। उनके साथ भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।