2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Second Phase voting 2023 : सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, मतदाताओं में दहशत

CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

धमतरी। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच नक्सलियों ने सीआरपीएफ टीम पर पर हमला किया है। धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों ने दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में आईडी ब्लास्ट किया है। हमले से सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर है। ब्लास्ट से इलाके में दहशत फैल गई है। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase voting 2023 : अभनपुर में ईवीएम मशीन खराब, भाजपा प्रत्याशी मतदान करने हुए परेशान

70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी

विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase voting 2023 : मुख्य निर्वाचन रीना बाबा साहेब कंगाले ने किया वोट.. सभी से की वोट देने की अपील