
फर्जी मतदान करने पहुँचे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमतरी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव जारी है। लोगों में मतदान का उत्साह साफ़ नज़र आ रहा है। ऐस ही धमतरी नगर निगम में आज 40 वार्डो में पार्षद प्रत्याशी पद के लिए मतदान हो रहा है। पोलिंग बूथों में मतदाता सुबह से ही लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं। वही मतदान केंद्र क्रमांक 40 में फर्जी मतदान करने पहुँचे एक व्यक्ति को मतदान एजेंट और पीठासीन अधिकारी ने पुलिस के हवाले किया है। जिसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया।
दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में विजय नागेश आर्मी का जवान है जो यंहा नही रहता। लेकिन आज उसके नाम से रिखी राम नागेश 47 वर्षीय मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच गया। वहां पर मौजूद मतदान एजेंटों ने जब उस व्यक्ति के पर्ची का मिलान किया तब पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी रूप से मतदान करने पहुँचा है। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।
धमतरी नगरीय निकाय निर्वाचन अपडेट
जिले में अब तक मतदान का प्रतिशत 26 .79%
नगर निगम धमतरी- 17.71
नगर पंचायत नगरी 34.79%
भखारा- 33.88%
कुरूद- 34.97%
आमदी- 50.92%
मगरलोड- 41.85%
Click & Read More Chhattisgarh News .
Updated on:
21 Dec 2019 02:43 pm
Published on:
21 Dec 2019 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
