26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेंजर साहब चोरी छिपे कर रह रहे थे दूसरी महिला से प्यार, खुला राज तो पहुंचे जेल

धमतरी जिले में पति को पत्नी से दूसरी महिला का भेद छिपाना महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पति को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 24 Sep 2017, 6:20 PM IST

harassing wife

Ranger arrested for harassing wife

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति को पत्नी से दूसरी महिला का भेद छिपाना महंगा पड़ गया। पत्नी को पति के इस हरकत की जानकारी मिलने पर आगबबूला हो गई और थाने में पति के खिलाफ प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करा दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : शाम को निकली महिला रातभर घर नहीं लौटी, सुबह अद्र्धनग्न हालत में यहां मिली लाश

दरअसल यह मामला धमतरी के मगरलोड थाने का है। पुलिस के मुताबिक वन विभाग के दक्षिण सिंगपुर वनपरिक्षेत्र में राजकुमार ध्रुव रेंजर के पद पदस्थ हैं। करीब सालभर पहले रेंजर राजकुमार धु्रव की मुलाकात एक महिला से हुई। धीरे-धीरे राजकुमार का महिला से मेलजोल बढऩे लगा। दोनों में मेलजोल इस कदर बढ़ गया कि महिला राजकुमार के साथ उनके सिंगपुर स्थित वन विभाग की सरकारी आवास में रहने लगी।

Read More : मंदिर के सामने बैठकर युवक कर रहा था यह गंदा काम, रंगे हाथों धर दबोचा

रेंजर की इस करतूत की भनक उसकी पत्नी और परिवार को नहीं थी। लेकिन जब उसकी करतूतों की जानकारी पत्नी को पता चली तो वो सिंगपुर स्थित सरकारी आवास पहुंच गई। अचानक पत्नी को सरकारी आवास पर देख रेंजर चौंक गया और यहां आने का कारण पूछा। इस पर जब पत्नी ने पति के करतूतों का खुलासा किया तो रेंजर गलती मानने के बजाए उल्टा अपनी पत्नी पर ही बरस पड़ा। फिर क्या दोनों में जमकर बहस हुई।

Read More : किसान को 10 नहीं 20 नहीं बल्कि दिया 75 करोड़ 59 लाख का बिल, पूरा गांव उमड़ा बिल देखने

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि रेंजर ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने इसकी शिकायत मगरलोड थाने में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल इसकी जांच-पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रेंजर राजकुमार ध्रुव के खिलाफ धारा 323,294,506 भादंवि दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।