
dead body found in forest
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के ग्राम कर्राघाटी के जंगल में एक लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि शव गांव के बलीराम यादव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, नगरी थानांतर्गत ग्राम कर्राघाटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब तेंदूपत्ता तोडऩे गई महिलाओं ने जंगल में एक लाश देखी। करीब जाकर देखा तो महिलाओं के होश उड़ गए। दरअसल वहां एक डेड बॉडी थी। ये खबर तेजी से गांव में फैल गई। बाद पता चला कि डेड बॉडी गांव के ही बलीराम यादव (46) की है।
इसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बलीराम पारिवारिक कलह के चलते घर से निकल गया था। हालांकि परिजनों ने देर रात घर नहीं आने पर काफी खोजबीन की, लेकिन जानकारी मिली। वहीं दूसरे दिन जंगल में उसकी लाश मिली।
खबर मिलते ही परिजन सदमे में आ गए। बेटा बोला - क्या पता था कि झगड़े के बाद पापा इतनी दूर चले जाएंगे। बताया गया है कि फंदा महुआ झाड़ में बंधा हुआ था और लाश नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे हेमंत कुमार समेत अन्य परिजनों से भी पूछताछ की है। टीआई राजकुमार सोरी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने आत्महत्या की है या किसी साजिश का शिकार हुआ है।
जंगल में मिली थी एक और महिला की डेड बॉडी
उधर, स्वर्गधाम सेवा समिति ने भोथली के जंगल में मिली महिला कुंंती बाई ध्रुव की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। उल्लेखनीय है कि नगरी थाना के ग्राम भोथली में मंगलवार को कुंती बाई ध्रुव (46) पति मिश्रीलाल का क्षत विक्षत लाश मिली थी। बताया गया है कि चार दिन पहले वह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई थी, जो लौटकर नहीं आई। गौरतलब है कि मृतका कुंती बाई गर्भवती थी। ग्रामवासी हत्या का संदेह जता रहे हैं।
Published on:
10 May 2018, 10:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.