9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक की खौफनाक करतूत, लड़की को मारी गोली फिर…

धमतरी में सनकी आशिक की खौफनाक करतूत सामने आई है, यहां शादी से इंकार पर युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिर खुदकुशी की कोशिश की।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Ashish Gupta

Sep 11, 2017

murder

लड़की को मारी गोली फिर

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक एक तरफा प्रेम में पागल शख्स ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने वाली एक युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। उस शख्स का सनकीपन यहीं नहीं खत्म हुआ, इसके बाद उसने स्वयं जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: हैवानियत की हद पार! 20 साल की युवती को 5 दरिंदों ने बनाया हवस का शिका

घटना रविवार की है। पुलिस ने बताया कि मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहेरा निवासी प्रीतराम (22) अपने ही गांव की युवती से एकतरफा प्रेम करता था। बताया गया है कि युवती गरियाबंद के एक कालेज में पढ़ती है। अक्सर उसके कालेज जाने के समय वह उसका पीछा करता था। कई बार उसने युवती से अपने प्रेम का इजहार भी किया, लेकिन हर बार उसे मायूस होना पड़ा।

Read More: कोचिंग के बाद शुरू होती थी अय्याशी की पाठशाला, संदिग्ध हालत में मिले लड़के-लड़कियां

रविवार को एक बार फिर उसने युवती से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। इससे प्रीतराम अपना आपा खो बैठा और उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। मौका मिलते ही उसने युवती के सीने मेंं चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।

Read More: महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो उसी की साड़ी उतारकर दबा दिया गला

जुर्म दर्ज
पुलिस ने बताया कि युवती को मौत के घाट उतारने के बाद उसने घर में आकर आत्महत्या करने के इरादे से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में गरियाबंद हॉस्पिटल मेंं भर्ती कराया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी प्रीतराम के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।