9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालिक सोते रहे और आधी रात बदमाशों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

राजधानी के माना इलाके में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने ५ दोपहिया मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।

2 min read
Google source verification
set fire to bike

मालिक सोते रहे और आधी रात बदमाशों ने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

रायपुर. माना के धरमपुरा इलाके में हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग के नीचे रखी मोटरसाइकिलों को बदमाशों ने जला दिया। और ऊपर मकान मालिक सोते रहे। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। आरोपियों ने 5 दोपहिया वाहनों को आग लगा दी। पीडि़तों की शिकायत पर माना पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक धरमपुरा के हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक-32 के नीचे एमएच-36 क्यू 8479, एमएच 35 एएम 2595 के अलावा तीन अन्य दोपहिया रखी थी। वाहन मालिक ऊपर सोए थे। शनिवार-रविवार की रात 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने सभी वाहनों में आग लगा दिया। आग तेजी से फैली। इससे सभी वाहन जल गए। आसपास धुआं फैला और तेज गर्मी महससू हुई। इसके बाद लोगों को पता चला। लोग आग बुझाने पहुंचे, तब तक पूरे वाहन जलकर खाक हो चुके थे। इसकी शिकायत पीडि़तों ने माना थाने में की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की गश्त नहीं
माना इलाके में रात्रि पुलिस की गश्त नहीं होती। इसके चलते कॉलोनियों में देर रात तक अपराधिक प्रवृत्ति के लोग घूमते-फिरते हैं। पिछले दिनों चोरी की घटनाएं भी लगातार हुई है। शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वाले भी चौक-चौराहों में देर रात तक जमे रहते हैं। पुलिस की पुलिस की गश्त नहीं होने की वजह से बदमाशों का हौंसला बढ़ा हुआ है।

पहले भी हो चुकी है आगजनी

आगजनी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कॉलोनियों और मोहल्लों में घर के बाहर रखे वाहनों को निशाना बनाया जाता है। पुरानी बस्ती, आजाद चौक, आमानाका, कोतवाली आदि इलाके में वाहनों में आग लगाने की दर्जन भर घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

पांच लोग जिंदा जल गए थे
गोलबाजार इलाके में होटल तुलसी में आगजनी होने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसके पीछे भी कथित तौर पर एक व्यक्ति का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

image