रायगढ़. प्रदेशभर में जिस्मफरोशी का धंधा जमकर फलफूल रहा है। कभी ब्युटी पार्लर की आड़ में तो कभी स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट की खबरें सामने आती हैं लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो शर्मसार कर देने वाला है। रायगढ़ की जूट मिल चौकी क्षेत्र में सावित्री नगर कॉलोनी में कोचिंग सेंटर के अंदर सैक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापामार कर जब इसका पर्दाफाश किा तो हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गईं। पुलिस ने मौके से संचालक समेत एक युवक और दो युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया है।