16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4G डाटा और अनलिमिटेड कालिंग के चक्कर में लोग ले रहे स्कीम, लेकिन नेटवर्क के नाम पर मिल रहा …

टेलीकॉम कंपनियां नए-नए स्कीम लांच कर उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Jul 11, 2018

network

4G डाटा और अनलिमिटेड कालिंग के चक्कर में लोग ले रहे स्कीम, लेकिन नेटवर्क के नाम पर मिल रहा ...

बेलरगांव. टेलीकॉम कंपनियां नए-नए स्कीम लांच कर उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। उपभोक्ता भी स्कीम का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए जेब हल्की कर रहे हैं। लेकिन जब बात नेटवर्क की आती है तो लोगों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। नेटवर्क प्राब्लम होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बता दें कि जब से एक नामी कंपनी द्वारा 4 जी नेटवर्क में सस्ते दर पर तीन माह के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा पैक समेत स्कीम लांच किया है, दुकानदारों की चांदी हो गई है। रिचार्ज कराने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को नए-नए स्कीम बताकर उन्हें 4 जी का नया सिम लेने और स्कीम का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसके विपरीत नेटवर्क नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण सुरेश चंद्रवंशी, रोशन कुमार ने का कहना है कि टेलीकॉप कंपनियां एक-दूसरे से आगे बढऩे के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, लेकिन सेवा प्रदान करने में उनका कोई ध्यान नहीं है। ऐेसे में स्कीम का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता सीधे मोबाइल दुकान की ओर खींचे जाते हैं और 5 सौ से एक हजार रिचार्ज कराकर ठगा महसूस कर रहे हैं।

नगरी के केरेगांव, दुगली, बोराई, अरसीकन्हार, ब्राह्मणबाहरा, सांकरा, गढड़ोंगरी समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जहां विभिन्न कंपनियों का टॉवर लगे होने के बाद भी मोबाइल से नेटवर्क गायब है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।

उधर दुकानदार उपभोक्ताओं को नए-नए स्कीम बताकर लूटने में लगे हैं। इन पर नियंत्रण करने के लिए किसी का कोई ध्यान नहीं है। इसी का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। ग्रामीण नेतराम सिन्हा का कहना है कि संबंधित विभाग को इस पर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए।