30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियों को स्कूल के कमरे में ले जाकर मोबाइल पर दिखता था वीडियो, जब पकड़ लिया शिक्षकों ने फिर….

स्कूल में गर्ल्स स्टूडेंट को अश्लील फिल्म दिखता था जब पकड़ा गया तो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Oct 2018, 12:41 PM IST

crime news

लड़कियों को स्कूल के कमरे में ले जाकर मोबाइल पर दिखता था वीडियो, जब पकड़ लिया शिक्षकों ने फिर....

धमतरी. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्कूल में गर्ल्स स्टूडेंट को अश्लील फिल्म दिखाया जाता था। वहीं जब कोई छात्राएं अकेली मिलती तो अश्लील हरकते भी किया जाता था। इन छात्राओं ने यह बात अपने मां-बाप को बताई तो परिजनों ने हेडमास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला धमतरी जिले का है। नगरी ब्लाक के ग्राम गट्टासिल्ली माध्यमिक स्कूल में यह शर्मनाक घटना सामने आने के बाद शिक्षा जगत के साथ ही प्रशासनिक महकमा में हडक़ंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक माध्यमिक शाला में पदस्थ हेडमास्टर आरएन नवेन्द्र धमतरी ब्लाक के ग्राम अर्जुनी में रहता है। उसने स्कूल आने-जाने के लिए एक कार भी ले रखी है। वाहन का चालक भोजराम साहू अक्सर मौका मिलने पर स्कूल की छात्राओं से छेडख़ानी करता था। और तो और उन्हें अपने मोबाइल से अश्लील फिल्म भी दिखाता था।

सोमवार को छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को कर दी। फिर क्या था, शाला समिति के अध्यक्ष निर्भय ध्रुव, सरपंच तारा बाई मंडावी,जावेद मेमन, सतीश कुमार, संतोष निषाद, जनक नेताम समेत बड़ी संख्या में पालक सीधे स्कूल पहुंचे और ताला जड़ दिया। इसके बाद दुगली थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कलक्टर डा. सीआर प्रसन्ना ने डीईओ बृजेश वाजपेयी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ग्राम गट्टासिल्ली पहुंची और छात्राओं से चर्चा की। ऐसी जानकारी मिली है कि आरोपी भोजराम साहू शिक्षकों की अनुपस्थिति पर छात्रों की क्लास भी लेता था। यही नही, जब कोई छात्राएं अकेली मिलती, तो उसके साथ अश्लील हरकत करने में भी बाज नहीं आता था। ग्रामीणों ने उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हेडमास्टर को भी यहां से अन्यत्र हटाने के लिए गुहार लगाई है।

स्कूली छात्राओं को मोबाइल के जरिए अश्लील फिल्म दिखाने वाले हेडमास्टर के ड्राइवर भोजराम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए धमतरी से महिला अधिकारियों की टीम भी पहुंची। उधर, ग्रामीणों ने हेडमास्टर को भी हटाने की मांग की है।

एसपी, रजनेश सिंह ने बताया स्कूल में छात्राओं से छेडख़ानी का मामला बेहद गंभीर है। महिला पुलिस को गांव भेजकर इसकी जांच भी कराई गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।