31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्करों ने मीडियाकर्मी को रॉड से पीटा, बोले- तुम्हारे खबर छापने से बहुत नुकसान हुआ…. 8 आरोपी गिरफ्तार, दो लोग फरार

Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेत माफिया के गुर्गों ने पत्रकार पर राजस्व टीम के सामने ही जानलेवा हमला कर दिया। अवैध रेत भंडारण की जांच कवरेज के दौरान पत्रकार पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और उसे हाईवा से कुचलने की कोशिश की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 May 2025, 11:05 AM IST

तस्करों ने मीडियाकर्मी को रॉड से पीटा, बोले- तुम्हारे खबर छापने से बहुत नुकसान हुआ…. 8 आरोपी गिरफ्तार, दो लोग फरार

Crime News: बालोद जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। मंगलवार को पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम मरकाटोला में डंप रेत के प्रकरण की जांच करने क्षेत्र के पटवारी पहुंचे। तभी मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए। जांच के दौरान ओमू साहू एवं रविकांत सहित 10 लोगों ने समाचार संकलन के लिए गए मीडिया कर्मी कृष्णा गंजीर से विवाद किया और लोहे के रॉड से मारपीट की। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ओमू साहू, रविकांत दोनों फरार हैं। टाकेश्वर वर्मा, ज्ञान प्रकाश नेताम, हमेश्वर, गुलशन ठाकुर, राजू साहू, विजय ठाकुर, कोमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दस लोगों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 191(2), (3, )190, 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: CG News: सराफा व्यापारियों ने दी धमतरी बंद की चेतावनी, पिता-बेटी पर नकाबपोशों ने चलाई गोली, लोगों में आक्रोश

जांच के कवरेज के दौरान हमला, पटवारी जान बचाकर भागा

मामला तब बिगड़ा जब गुरुर तहसील के पटवारी डोमेंद्र मंडावी अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। मौके पर मीडियाकर्मी कवरेज के लिए मौजूद थे, लेकिन माफिया के गुर्गों ने अचानक मीडियाकर्मी पर हमला बोल दिया। पत्रकार पर रॉड से वार किया गया और उसे हाईवा से कुचलने की कोशिश की गई। हालात बेकाबू होते देख पटवारी और राजस्व टीम के सदस्य वहां से जान बचाकर भागे। पटवारी ने थाने पहुंचकर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

घायल पत्रकार धमतरी अस्पताल में भर्ती

हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार कृष्णा गंजीर को तुरंत धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि माफिया के लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया और उसे वाहन से कुचलने की कोशिश की।