
CG Road Accident: धमतरी जिले में के बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दो बाइक की टक्कर से पुलिस जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। यह पूरा मामला रूद्री थाना क्षेत्र का है।
Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गुरूर थाना के ग्राम मोखा निवासी नवीन कुमार (23) और करण कुमार (20) बाइक में अपने मामा के घर ग्राम मुड़पार से वापस लौट रहा था। रूद्री थाना के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान ठाकुर राम निर्मलकर के पैर में चोट आई है। दोनों युवकों को भी चोट लगी है, जिन्हें आनन-फानन में एम्बुलेंस और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। बताया गया है कि बाइक सवार दोनों युवक नशे में थे।
Published on:
21 Mar 2024 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
