6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: छोटी सी बात पर इतना गुस्सा! दोस्त का गाला ही काट दिया, तालाब में फेंक दी नग्न लाश

Mahasamund Murder News: एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही जिगरी दोस्त को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का पर्दाफाश कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
mahasamund_murder_case.jpg

CG Murder News:महासमुंद में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही जिगरी दोस्त को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का पर्दाफाश कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रार्थी सुरेश पटेल वार्ड-5 नांदगांव ने बताया कि उनका छोटा बेटा पूनम पटेल बेलसोंडा के राइस मिल में काम करता था। शाम को 5 बजे छुट्टी हो जाती थी। 18 मार्च को पूनम पटेल राइस मिल से छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकला था। जब वे अपने काम से घर वापस आए तो पता चला कि पूनम पटेल अभी तक घर वापस नहीं आया है। फिर वे अपने बेटे को ढूंढने के लिए निकले। रात 11 बजे तक ढूंढने के बाद नहीं मिलने पर घर वापस आ गए। 19 मार्च को सुबह 7 बजे देखा कि तालाब के पास भीड़ जमा है। पास जाकर देखा तो पूनम पटेल का शव तालाब के बीच झाड़ियों के बीच नग्न अवस्था में पड़ा था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: महासमुंद में खौफनाक मर्डर! धारदार हथियार से युवक का रेता गला, फिर नग्न कर तालाब में फेंकी लाश...मचा हड़कंप

पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस की टीम ने मृतक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक रात में लगभग 9.30 बजे पानी पाउच, डिस्पोजल और चखना खरीदने गांव के बिहारी दुकान में गांव के प्रेम जांगडे़ के साथ गया था। मृतक को आखरी बार प्रेम जांगड़े के साथ देखने से प्रेम जांगडे़ पर संदेह हुआ। पुलिस की टीम ने प्रेम जांगड़े को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में प्रेम जांगड़े ने बताया कि तालाब के पास दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीने के दौरान आपसी विवाद हुआ और मृतक द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने पर गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारपीट की। नाक व मुंह से खून निकलने लगा। मृतक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच जेब में रखे ब्लैड नुमा कटर को निकालकर मृतक पूनम पटेल का गला को काट दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी ने पूनम के मौत हो जाने पर उसके शव को छिपाने की नीयत से कंधे में उठाकर तालाब के बीचों बीच ले गया। इसी बीच नशे में होने से रास्ते में गिर गया। कुछ देर बाद मृतक के शव को घसीटते हुए बेसरम की झाड़ियों में फेंक देना बताया। अपराध करना स्वीकार करते हुए खून से लगे कपड़े को जला देना बताया। पुलिस टीम ने आरोपी प्रेम जांगडे़ पिता श्रवण कुमार जांगडे़ (24) ग्राम नांदगांव थाना महासमुंद के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग ब्लैड नुमा कटर और घटना के समय अधजला कपड़ा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध महासमुंद थाना में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई साइबर सेल टीम एवं कोतवाली पुलिस ने की।

कोतवाली थाना प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि दोनाें युवक स्कूल में साथ में पढ़े हैं। दोनों एक साथ में शराब पीने के लिए बैठे थे। इस दौरान दोनों में मारपीट हुई। गुस्से में आकर एक ने अपनी जेब से कटर और ब्लेड निकाला और हत्या कर दी। प्रेम जांगड़े हमेशा ही अपने साथ में कटर और ब्लेड साथ में रखता था।

यह भी पढ़े: Rajnanadgaon: हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार, पूर्व सीएम बघेल ने जताया दुख, बोले- आपके साथ पूरा कांग्रेस परिवार