
ग्रामीण की शिकायत पर कलेक्टर के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानिए मामला
धार. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। स्थानीय निवासियों द्वारा दायर याचिका में पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मामले में पैनल के सामने पेश न होने पर कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एक अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश जिले में संचालित एक निजी स्टोन क्रेशर के केस में कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ है।
बताया जा रहा है कि, कलेक्टर के खिलाफ ये गिरफ्तारी वारंट गुरुवार को जारी हुआ था और एनसीएसटी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को 26 अक्टूबर तक इसे निष्पादित करने के लिए कहा गया है। अधिकारी के अनुसार, आयोग की ओर से तलब किए जाने के बावजूद कलेक्टर पंकज जैन के 14 अक्टूबर को एनसीएसटी के समक्ष पेश होने में विफल रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
क्रेशर से हो रहा ये नुकसान
इंदौर से करीब 65 किलोमीटर दूर धार जिले के जूनापानी के रहने वालों ने एनसीएसटी से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि, गांव के पास हरियाणा की एक कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे एक स्टोन क्रेशर से उनके स्वास्थ्य, फसलों और पशुओं को नुकसान पहुंचा रहा है। यह हवा भी प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, जिला प्रशासन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रहा है। एनसीएसटी ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए धार जिला प्रशासन को लोगों और पर्यावरण को हुए नुकसान का मूल्यांकन कर, उसके अनुसार प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया था।
धनतेरस पर आज महाकाल की विशेष आरती, देखें वीडियो
Published on:
22 Oct 2022 05:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
