14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदनावर विधानसभा सीट: बड़ा फैक्टर है जातिगत समीकरण, यहां लड़ाई में सिर्फ भाजपा-कांग्रेस

यहां राजपूत और पाटीदार समाज का बाहुल्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 27 Sep 2020, 8:49 AM IST

बदनावर विधानसभा सीट: बड़ा फैक्टर है जातिगत समीकरण, यहां लड़ाई में सिर्फ भाजपा-कांग्रेस

बदनावर विधानसभा सीट: बड़ा फैक्टर है जातिगत समीकरण, यहां लड़ाई में सिर्फ भाजपा-कांग्रेस

धार. धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण हमेशा प्रभावी फैक्टर रहा है। इस सीट पर आजादी से अभी तक निर्दलीय उम्मीदरवार को मौका नहीं मिला। यह विधानसभा सीट जनसंघ, भाजपा और कांग्रेस के बीच ही बदलती रही। यहां राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने 2018 में राजपूत समाज उम्मीदवार बनाया था। वहीं भाजपा ने तीन बार पाटीदार एवं दो बार राजपूत समाज से प्रतिनिधि को मैदान में उतारा था।

कब कौन बना विधायक
1951 गोपाल प्रसाद कांग्रेस
1957 मनोहर सिंह मेहता कांग्रेस
1962 गोवर्धन लाल शर्मा, जनसंघ
1967 गोवर्धन लाल शर्मा, जनसंघ
1972 चिरोंजीलाल गुप्ता, कांग्रेस
1977 गोवर्धनलाल शर्मा, जनसंघ
1980 रघुनाथ सिंह माथुर, कांग्रेस
1985 रमेशचंद्र सिंह राठौर, भाजपा
1990 प्रेमसिंह दत्तीगांव, कांग्रेस
1993 रमेशचंद्र सिंह राठौर, भाजपा
1998 खेमराज पाटीदार, भाजपा
2003 राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कांग्रेस
2008 राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कांग्रेस
2013 भंवरसिंह शेखावत, भाजपा
2018 राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कांग्रेस

कितने मतदाता
2,00552- कुल मतदाता
99,865- महिला मतदाता
100, 685 पुरूष मतदाता
(आंकड़े 2018 के विधानसभा के अनुसार हैं)

जातिगत समीकरण
यहां पर मुख्य रूप से वोटों की राजनीति के मामले में जातिगत समीकरण महत्वपूर्ण होते हैं। वर्तमान में दोनों ही बड़ी पार्टी के उम्मीदवार राजपूत समाज से हैं। राजपूत और पाटीदार समाज का बाहूल्य है। ऐसे में जो वर्ग जिस नेता के साथ चल पड़ता है उसके लिए राह आसान होती है।

उम्मीदवार
यहां से भाजपा के संभावित उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव हैं।
कांग्रेस ने अभी तक यहां से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।