1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोज-डीजल के कारण महंगा हुआ दूध- 50 रुपए लीटर में बेचने का लिया फैसला

दूध के दाम 50 रुपए करने का फैसला लिया है, अब 15 मार्च से दूध 50 रुपए से कम दामों पर नहीं बेचा जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Mar 2022, 3:54 PM IST

पेट्रोज-डीजल के कारण महंगा हुआ दूध- 50 रुपए लीटर में बेचने का लिया फैसला

पेट्रोज-डीजल के कारण महंगा हुआ दूध- 50 रुपए लीटर में बेचने का लिया फैसला

धार. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर दूध पर भी नजर आ रहा है, दूध विक्रेताओं ने महंगाई के चलते एक विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें दूध के दाम 50 रुपए करने का फैसला लिया है, अब 15 मार्च से दूध 50 रुपए से कम दामों पर नहीं बेचा जाएगा।

अब 6 रुपए ज्यादा देने पडेंग़े
अब तक उपभोक्ताओं को फेरी वाले दूध विक्रेता 40 से 44 रुपए किलो तक दूध बेचते थे, लेकिन पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण अब दूध विक्रेताओं को भी दूध महंगा करना पड़ा, अन्यथा उन्हें नुकसान होने लगता।

दुग्ध विक्रेता संघ की एक विशेष बैठक लालबाग में आयोजित हुई, जिसमें दूध डेयरी संचालक भी शामिल हुए। दोनों की आपसी सहमति से दूध के दाम 6 रुपए बढ़ाते हुए 50 रुपए लीटर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : ट्रक भाड़ा और शिपिंग चार्ज में बढ़ोतरी- जानिये शक्कर, बेसन सहित किराना बाजार के ताजा दाम

संघ का कहना इसलिए बढ़ाए दाम -

दुग्ध विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के कारण चारा-भूसा महंगा हो गया है। पेट्रोल महंगा होने के कारण बाइक से दूध की बंदी बांटना काफी खर्चीला हो रहा है। वहीं चारे और भूसे के भी दाम बढ़ गए है। गर्मियों में पशुओं को खिलाने के लिए चारा जुटाना महंगा रहेगा। इस कारण दाम में यह बढ़ोतरी की जा रही है। करीब चार-पांच साल बाद दूध के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। वर्तमान में 44 रुपए प्रति लीटर के मान से बिक्री हो रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से चर्चा के बाद दूध में 6 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा।