14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शादी का झांसा देकर 6 साल तक किया दुष्कर्म’, SAF जवान पर युवती का आरोप

mp news: एमपी में युवती ने SAF जवान पर 2019 से 2025 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। केस इंदौर से धार ट्रांसफर होकर जांच में है। इस मामले में महिला ने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं।

2 min read
Google source verification

धार

image

Akash Dewani

May 04, 2025

SAF jawan accused of raping woman or 6 years on the pretext of marriage in dhar mp news

SAF jawan accused : मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आमने आया है। आरोप है कि युवती के साथ एसएएफ के जवान ने धोखा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से मुकर गया। मामले में पीड़िता ने इंदौर के आजाद नगर थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

दोनों धार जिले के रहने वाले है, इसलिए जीरो पर कायमी कर केस धार ट्रांसफर हुआ है। कोतवाली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। युवती ने जवान पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर 2019 से 2025 तक कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती साकलदा चिड़ीपुरा के रहवासी रेवाराम पिता सुरेश से धार के पीजी कॉलेज में हुई।

यह भी पढ़े- आम तोड़ने की ऐसी सजा? वैदिक विद्यापीठक के प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, SP ने लिया एक्शन

कॉलेज में हुई दोस्ती

2019 में युवती ने कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए किराए से रूम लिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 8 नंवबर 2019 को रेवाराम ने शादी का झांसा देकर युवती के रूम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2022 तक कई बार युवती से दुष्कर्म किया। 2022 में रेवाराम की पुलिस (एसएएफ) में नौकरी लग गई जिसकी ट्रेनिंग इंदौर आरएपीटीसी में हुई।

इंदौर में किया दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक रेवाराम की ट्रेनिग जब इंदौर में चल रही थी। उसे इंदौर बुला लिया और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को राजी किया। तब से वह मूसाखेड़ी में रह रही है। ट्रेनिंग से छूटने के बाद रेवाराम किराए के मकान में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। मार्च 2023 में वह बालाघाट चला गया।

यह भी पढ़े- खुशखबरी…'वेद पढ़ो, नौकरी पाओ', स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए सरकार की खास योजना

शादी के लिए कर दिया मना

पीड़िता का आरोप है कि बालाघाट जाने के बाद रेवाराम ने उससे बात बंद कर दी। युवती जब शादी का बोलती तो बहाना बनाकर टालने लगा। 15 जनवरी 2025 को रेवाराम ने उससे कहा कि वह शादी नही कर सकता। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इंदौर में अपराध दर्ज करवाया था, जहां से केस डायरी प्राप्त हो हुई है।

प्रकरण की जांच करेंगे

इंदौर पुलिस के माध्यम से केस डायरी प्राप्त हुई है। स्थानीय स्तर पर प्रकरण की जांच कर आगे की करवाई की जाएगी।- समीर पाटीदार, टीआई कोतवाली धार