3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइट जाते ही अंधेरे में महिला से दुष्कर्म, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों को नग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

Power Cut: लाइट जाते ही महिला के साथ दुष्कर्म की नियत से घर में घुसे 2 दरिंदे, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

2 min read
Google source verification

धार

image

Akash Dewani

Oct 22, 2024

Power Cut :मध्य प्रदेश के धार से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां तारापुर के धर्मपुरी इलाके में बत्ती गुल होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग एक घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घर मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों के कपड़े उतारकर उन्हें जमकर पीटा और इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रंगे हाथ पकड़े गए दोनों दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

महिला के परिजनों का कहना है कि पीड़िता का पति शहर में एक कोर्ट में पेशी के लिए गया था और वह घर पर दोनों बच्चों के साथ अकेली थी। तभी रात के 8 बजे के इस इलाके के साथ ही आस-पास के इलाकों में बत्ती गुल हो गई और वहां अंधेरा छा गया। गहरे अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग ताहिर और सलमान घर के दरवाजे के बाहर आकर पानी मांगने लगे। महिला जैसे ही पानी लेने अंदर गई वे दोनों घर में घुस गए और महिला के साथ ज्यादती की कोशिश करने लगे। लेकिन महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास के ग्रामीण आ गए और उन्होंने दोनों दरिंदों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घर के अंदर घुसे दोनों आरोपियों के पहले कपड़े उतरवाए और फिर उन्हें लाठी-डंडों से जमकर पीटा। यही नहीं उन्होंने आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी बनाया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े : बदला रंगोली का ट्रेंड, पहले बालाघाट के पत्थर से सजता था आंगन, अब ये रंगोली लोगों को लगती है प्यारी

पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पीड़िता और उसके परिजन के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आरोपियों की पिटाई के इस वीडियो को शेयर करने से संबंधित सख्त निर्देश भी दिए हैं। लेकिन ये वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : अतिथि शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर मिलेगी 3 महीने की रुकी सैलरी

आरोपी की मां ने बताया नया एंगल

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी में से एक की मां ने इस मामले में मीडिया के सामने बयान दिया है। मां ने पीड़ित महिला पर ही आरोप लगाते हुआ कहा कि वह दोनों लड़कों को इंस्टाग्राम के जरिए जानती थी और आए दिन मिलने के लिए घर बुलाती थी। उस दिन भी महिला ने ही दोनों लड़कों को बुलाया था जहां उनके बेटों से लूटपाट की गई और उन्हें नग्न कर पीटा गया। आरोपी की मां ने पुलिस से मांग की है कि महिला का मोबाइल फोन की भी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई का पता चल सके।