
,,
भगवान शिव का प्रिय मास सावन साल 2023 में मंगलवार, 4 जुलाई से शुरु होने जा रहा है। ऐसे में इस बार सावन के दो माह तक रहने वाला है, कारण ये है कि इस बार अधिकमास भी सावन में ही लगने वाला है। ऐसे में कई लोगों को इस बात को लेकर संदेह है कि इस बार आखिर सावन के कितने सोमवार होंगे, तो आपको बता देें कि इस बार मुख्य रूप से सावन में चार ही सोमवार होंगे। लेकिन इसके अतिरिक्त भी अन्य पडने वाले सोमवार में आप भगवान शिव की आराधना करते रहें।
दरअसल सावन में सोमवार का दिन पूरे महीने सबसे विशेष दिन माना जाता है। इस दिन के संबंध में मान्यता है कि इस दिन की जाने वाली पूजा से भक्त को सामान्य से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव अत्यंत ही आसानी से प्रसन्न होकर भक्त को उसका मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं। लेकिन यहां ये जान लें कि सावन में की गई पूजा के दौरान आपको स्वयं को भगवान शिव को समर्पित करना आवश्यक होता है, क्योंकि शिव आपके मन के भाव को अत्यंत महत्व देते हैं। ऐसे में इस बार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। वहीं इसके बाद 17 जुलाई, 17 और 31 अगस्त के सोमवार मुख्य रूप से सावन के सोमवार माने जाएंगे।
सावन के इन सोमवार के दिनों में शिव की आराधना विशेष रूप से की जाएगी। इस आराधना के संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि सावन सोमवारमें भगवान शिव की आराधना राशि अनुसार करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है, जिससे उस राशि के जातक को अत्यधिक लाभ होता है। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक को शिव जी की किस प्रकार पूजा करने से विशेष फल मिलता है...
1. मेष राशि
राशिचक्र की पहली राशि मेष के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक दही से करने के साथ ही उन्हें गुलाल अर्पित करना चाहिए।
2. वृषभ राशि
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातकों को कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए साथ ही इस दिन बैल को हरी घास और रोटी भी खिलानी चाहिए।
3. मिथुन राशि
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों को इस दिन जल से भगवान शिव का अभिषेक करने के साथ ही उन्हें छह बिल्व पत्र भी चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही इस दिन शहद और पिस्ता का भी भोग लगाना चाहिए।
4. कर्क राशि
राशिचक्र की चैथी राशि कर्क के जातकों को सावन सोमवार के दिन कच्चे दूध, सफेद आंकड़े और दही से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए साथ ही भगवान शंकर को मावे की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
5. सिंह राशि
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के जातकों को सावन के सोमवार के दिन ठंडे जल से भगवान शिव का अभिषेक करने के साथ ही भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए।
6. कन्या राशि
राशिचक्र की छठवीं राशि कन्या के जातकों को सावन के सोमवार के दिन मूंग की दाल से बनी मिठाई का भगवान शिव को भोग लगाने के अलावा उन्हें बिल्व पत्र चढाने चाहिए।
7. तुला राशि
राशिचक्र की सातवीं राशि तुला के जातकों को सावन के सोमवार पर सफेद वस्त्र भगवान शिव को अर्पित करने के अलावा माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री भी अर्पित करनी चाहिए।
8. वृश्चिक राशि
राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के जातकों को सावन के सोमवार पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए साथ ही शिव मंदिर के बाहर गरीबों की सेवा भी करनी चाहिए।
9. धनु राशि
राशिचक्र की नवीं राशि धनु के जातकों को सावन में सोमवार के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करने के अतिरिक्त बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
10. मकर राशि
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर के जातकों को सावन में सोमवार के दिन भगवान शंकर के समक्ष उनके नाम का दीपक जलाकर पूजन करने के साथ ही भोलेबाबा को नीले रंग के फूल भी चढ़ाने चाहिए।
11. कुंभ राशि
राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ के जातकों को सावन के सोमवार को घी से भगवान शिव का अभिषेक करने के साथ ही उन्हें आंकड़े के फूल भी चढ़ाने चाहिए।
12. मीन राशि
राशिचक्र की बाहरवीं राशि मीन के जातकों को सावन के सोमवार पर किसी न किसी ज्योर्तिलिंग के दर्शन अवश्य करना चाहिए, साथ ही भगवान शिव के पूजन के तहत उन्हें जल व माता पार्वती को लाल कनेर का पुष्प अवश्य चढ़ाना चाहिए।
Published on:
03 Jul 2023 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Ekadashi May 2026 Calendar: मई 2026 में आ रही हैं 2 बड़ी एकादशी, जान लें तारीख, पारण समय और खास नियम

