30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tulsi Vivah 2022 Upay- तुलसी विवाह पर उपाय, जो आपके वैवाहिक जीवन में भी ला देंगे प्रेम

- अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों से आप तुलसी विवाह के दिन इन उपायों से छुटकारा पा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Oct 2022, 1:04 PM IST

special_remidy_on_tulsi_vivah.jpg

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में यह पर्व इस साल 5 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रहा है। यह पर्व इस साल ज्यादा विशेष माना जा रहा है इसका कारण यह है इस दिन से ठीक एक दिन पहले यानी कि गुरुवार, 4 नवंबर को कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।

मान्यता के अनुसार, शादी के लिए शुभ मुहूर्त तुलसी विवाह के दिन से ही शुरू हो जाते हैं। तुलसी विवाह का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए विशेष माना जाता है।

वहीं कुछ ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार शुक्र अस्त होने के कारण तुलसी विवाह पर शादी के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।

तुलसी विवाह के दिन भले ही विवाह के लिए कोई मुहूर्त न बन रहा हो, लेकिन मान्यता है कि इस दिन वैवाहिक जीवन के लिए किए गए उपाय अचूक माने जाते हैं। इनके संबंध में मान्यता है कि ये आपकी जिंदगी को प्यार और खुशियों से भर देते हैं। तो चलिए जानते हैं वे उपाय जो आपके वैवाहिक जीवन में भी ला देते हैं अपार प्रेम...

Must Read-November 2022 Festival calendar - नवंबर 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र रूप से पति पत्नी को साथ नदी में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद तुलसी के पत्ते तोड़कर शुद्ध जल में मिलाने चाहिए। फिर उस जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पति पत्नी के बीच हमेशा प्रेम भाव बना रहता है।

वहीं यदि पति पत्नी के बीच लगातार किसी न किसी बात पर मनमुटाव बना रहता है और बात झगड़े तक आ जाती है, तो ऐसे में तुलसी जी को लाल चुनरी पहनानी चाहिए और अगले दिन उस चुनरी को किसी विवाहिता को दान कर देना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से आपसी समस्त मनमुटाव दूर होने के साथ ही रिश्ते में मजबूती आती है।