
shani dev ki mahima
Shani Dev: हिंदू परंपरा में सावन का महीन भगवान शिव का महीना कहलाता है, इस दौरान अनेक धार्मिक कार्य किए जाते हैं। एक ओर जहां इस माह में सोमवार सावन सोमवार के चलते विशेष रहता है, वहीं मंगलवार मंगलागौरी व्रत के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। इसके अलावा बुधवार से लेकर रविवार तक का भी अपना अलग ही महत्व माना गया है।
ऐसे में इस मास में शनिवार को भी खास मान्यता है, दरअसल मान्यता के अनुसार भगवान शिव शनिदेव के गुरु हैं,ऐसे में इस माह भगवान शिव की पूजा शनिदेव को विशेष प्रसन्न करती है।
वहीं इस बार आज यानि शनिवार 14 अगस्त को कुछ विशेष योग बन रहे हैं। जिसके चलते इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
दरअसल हिंदू कैलेंडर में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। ऐसे में माना जाता कि सावन माह में शनिवार के दिन भगवान शिव के बाद शनि देव की विधि पूर्वक पूजा करने से, शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और वे उपासक को शुभ फल प्रदान करते हैं। वहीं शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से जुझ रहे लोगों के लिए ये 14 अगस्त का शनिवार विशेष संयोग लेकर आया है।
दरअसल ज्योतिष के हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार,14 अगस्त 2021 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। वहीं इस दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज के दिन शुभ योग बना हुआ है, जो अत्यंत खास माना जाता है।
यह योग मुख्य रूप से शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। साथ ही इस शनिवार शनि देव की पूजा भी शुभ योग में की जा सकती है।
इन्हें होगा विशेष लाभ
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज यानि 14 अगस्त को बन रहे इस विशेष योग का खास लाभ मिथुन, तुला के अलावा धनु, मकर और कुंभ राशि को होगा। दरअसल इस समय मिथुन, तुला शनि की ढैय्या जबकि धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। ऐसे में इन राशियों के लिए आज का दिन शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ है।
ये करें उपाय
ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए, इस शनिवार यानि 14 अगस्त 2021 के दिन शनि चालीसा का पाठ करने के साथ ही शनि मंदिर में शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। इसके अलावा शनि देव से जुड़ी चीजों का भी इस दिन दान करें।
Published on:
14 Aug 2021, 10:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.