30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी पर बन रहा यह शुभ योग, हर काम में होती है वृद्धि

Shattila Ekadashi 2023: माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी षटतिला एकादशी 2023 (Shattila Ekadashi 2023) सभी एकादशी व्रतों में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा तिल से की जाती है, इस व्रत में छह रूपों में तिल का इस्तेमाल बहुत फलदायी माना जाता है। षटतिला एकादशी पर शुभ योग (Auspicious Yoga on Shattila Ekadashi) भी बन रहा है, जिसमें कोई भी काम शुरू करने पर उसमें रूकावट नहीं आती। षटतिला एकादशी 18 जनवरी को पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 17 Jan 2023, 11:32 AM IST

shattila_ekadashi.jpg

षटतिला एकादशी

Shattila Ekadashi Mahatv: आचार्य प्रदीप पाण्डेय के अनुसार तिल को सृष्टि का पहला अन्न माना जाता है। यह हविष्यान्न कहा जाता है, यानी इसे हवन में इस्तेमाल होने वाला देवताओं का अन्न माना जाता है।


षटतिला एकादशी व्रत तिथिः पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी 17 जनवरी मंगलवार शाम 6.08 बजे शुरू हो रही है और 18 जनवरी बुधवार शाम 4.05 पर संपन्न होगी। उदयातिथि में यह व्रत 18 जनवरी को रखा जाएगा। इसका पारण समय अगले दिन 19 जनवरी गुरुवार सुबह 7.14 बजे से सुबह 9.21 बजे तक है।


षटतिला एकादशी शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt): पंचांग के अनुसार षटतिला एकादशी 2023 पर 18 जनवरी सुबह 5.58 बजे से 19 जनवरी सुबह 2.45 बजे तक वृद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए शुभ काम में वृद्धि होती है, यह योग बेहद शुभ होता है। इस योग में किए गए काम में कोई रूकावट नहीं आती।

ये भी पढ़ेंः Shattila Ekadashi Vrat Katha : भगवान विष्णु ने सुनाई थी षटतिला एकादशी की यह कथा, आपको भी जाननी चाहिए

षटतिला एकादशी उपाय (Shattila Ekadashi Remedy): मान्यता है कि षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है। भक्त को जीवन में हर वैभव प्राप्त होता है। षटतिला एकादशी के दिन ये महाउपाय आपकी किस्मत बदल देंगे। ये उपाय किसी शख्स को आकर्षित करने (Shattila Ekadashi Ke Upay) में भी आपकी मदद करेंगे।


1. उन्नति के लिए षटतिला एकादशी पर तिल मिले पानी से स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा बनी रहती है।


2. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए तुलसी को दूध चढ़ाएं, इससे तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं। इससे नारायण भी प्रसन्न होते हैं।


3. अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर बनाने के लिए भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने के बाद श्री विष्णु गायत्री मंत्र ऊँ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात् का जाप करें।

ये भी पढ़ेंः Shattila Ekadashi 2023: नरक से बचाते हैं व्रत के दिन ये उपाय, यह है षटतिला एकादशी डेट-पारण समय


4. षटतिला एकादशी के दिन श्री हरि को माखन मिश्री का भोग लगाएं, और मंदिर में ऊँ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 108 बार जाप करें, इससे करियर में आने वाले समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।


5. अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते हैं तो इस दिन मिट्टी का कलश लें, इसके ऊपर लाल कपड़ा बांध दें, कलश की रोली अक्षत से पूजा करें, फिर जिसे आकर्षित करना चाहते हैं उसकी कलश पर तस्वीर बनाएं, कलश को देखते हुए पांच बार उस व्यक्ति का नाम मन में लें जिसे आकर्षित करना चाहते हैं। इसके बाद भगवान के चरणों में कलश रख दें, मंदिर में भी रख सकते हैं।