29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paush Amavasya Upay: पौष अमावस्या पर बना संयोग, ये उपाय करेंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न

पौष अमावस्या पर पूजा पाठ, दान पुण्य तो शुभफलदायी है ही, लेकिन इस अमावस्या पर एक खास संयोग बन रहा है, जिसके अनुसार कुछ उपाय करें तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Dec 2022, 6:52 PM IST

amavasya_goddess_lakshami.jpg

पौष अमावस्या पर मां लक्ष्मी की पूजा

भोपाल. वैसे तो हर माह की अमावस्या महत्वपूर्ण है। इस दिन पूजा पाठ, दान पुण्य की परंपरा है, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। लेकिन इन दिनों खरमास चल रहा है और इस महीने में भगवान सूर्य के साथ विष्णु की भी पूजा होती है। भगवान विष्णु की पूजा से विष्णुप्रिया लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसी बीच पौष माह की अमावस्या पड़ रही है। इस दिन एक और संयोग बन रहा है।


अमावस्या पर दान पुण्य के साथ श्राद्ध, तर्पण आदि का विधान है, जिससे पितरों को बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इससे वंशजों को पितर तो आशीर्वाद देते ही हैं, भगवान विष्णु भी उन पर प्रसन्न होते हैं, लेकिन इस बार पौष अमावस्या शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, जो माता लक्ष्मी का प्रिय दिन है।

इस दिन पूजा से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा करने वाले की आर्थिक तंगी दूर करती हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ और उपाय हैं, जिन्हें करने से घर में सुख समृद्धि आती है। आइये जानते हैं पौष अमावस्या के उपाय, जिससे व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होती है।

ये भी पढ़ेंः Paush Amavasya 2022: इस दिन यह काम पड़ेंगे भारी, जान लें तिथि और मुहूर्त


पौष अमावस्या के उपाय


1. पौष अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष को तिल, गुड़ अर्पित कर पूजा करने के बाद एक पत्ता घर लाएं। इस पर श्रीं लिखें और माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। बाद में इसे पर्स में रख लें, इस उपाय से घर में लगातार धन आगमन होता है।


2. पौष अमावस्या के दिन आधी रात के बाद स्नान कर अष्टलक्ष्मी के सामने घी के दीये जलाना चाहिए। पूजा के दौरान 108 बार ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय से घर में धन की कमी नहीं रहती।


3. पौष अमावस्या पर जरूरतमंदों को दान कर पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।


ये भी पढ़ेंः कालसर्प दोष निवारण के लिए इस दिन करें पूजा, जान लें पौष अमावस्या तिथि और पूजा मुहूर्त

4. असहायों को भरपेट भोजन कराने से घर में धन आगमन का योग बनता है। आर्थिक परेशानी दूर होती है।


5. अमावस्या के दिन पड़ रहे शुक्रवार को शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।


6. पौष मास की अमावस्या के दिन महिलाएं घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धन संपत्ति बढ़ती है।