30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविवार को किए गए ये काम देते हैं भयंकर परिणाम

- रविवार को भूलकर भी न करें ये काम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Nov 2022, 10:14 PM IST

sunday_special.jpg

सनातन हिंदू धर्म में रविवार के दिन को सूर्य देव का दिन माना गया है। और वहीं सूर्य को पिता, आत्मा व मान—सम्मान का कारक माना गया है। इसके अलावा भगवान दिनकर यानि सूर्य को नवग्रहों के राजा भी माना जाता है।

सूर्य अत्यंत ही तेजस्वी, यशस्वी और प्रखर प्रकृति के हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिस भी जातक के ऊपर सूर्य की कृपा होती है, वह व्यक्ति समाज में विशिष्ट पायदान पर रहता है। उनके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-संपत्ति आदि में कभी कोई कमी नहीं आती है।

ऐसे में रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा-आराधना और उन्हें अर्घ्य प्रदान करना विशेष फलदाई होता है। वैसे तो भगवान सूर्य को नियमित अर्घ्य प्रदान करना चाहिए, लेकिन यदि समय का अभाव या अन्य कारणों से आप ऐसा नहीं भी कर पा रहे हैं, तो रविवार के दिन ये अवश्य करें।

माना जाता है कि इससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते समय आप निम्न मंत्र का मन ही मन उच्चारण भी करें।

'ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नमः, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ नमो भास्कराय नम:।'
अर्घ्य समर्पयामि।।

मान्यता है कि सूर्य सदैव आपके जीवन पर शुभ और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। यह जातक के जीवन को प्रकाश एवं उर्जा से भर देते हैं। अतः इनके कृपा पात्र बनने के लिए जातक को इनकी नियमित उपासना करनी चाहिए। ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुरूप रविवार का दिन भगवान सूर्य का
दिन माना गया है। अतः इस दिन शुद्ध मन एवं श्रद्धा भाव से भगवान सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में हर ओर प्रकाश ही प्रकाश भर जाता है, साथ ही यह सूर्य ग्रह को शांत करने के उपाय में भी सबसे विशेष उपाय माना जाता है।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इससे आप जीवन में आ रही सभी चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता के शीर्ष पर पहुंचते हैं। इस दिन आपको भगवान सूर्य की आराधना करने के साथ-साथ कुछ खास बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

Must Read- विनायक चतुर्थी रविवार को करें ये उपाय जग जाएगी आपकी सोई किस्मत

रविवार के दिन जातक को विशेष रूप से 7 कामों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके ऊपर से सूर्य की कृपा दृष्टि घट सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये सात कार्य-

रविवार के दिन क्या न करें ?

1. रविवार के दिन गलती से भी तुलसी के पेड़ में जल से अर्घ्य ना दें। माना जाता है कि इससे आपके घर में दरिद्रता आती है और अनेकानेक प्रकार के संकट आपके परिवार पर मंडराने लगते हैं। शास्त्रों में आज के दिन तुलसी के पौधे के स्पर्श को भी वर्जित माना गया है।

2. रविवार को तांबे, पीतल, चांदी, सोने जैसी धातुओं से बनी वस्तुओं, बर्तन आदि का लेन-देन ना करें। माना जाता है कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, साथ ही इससे आपकी कुंडली में मौजूद सूर्य भी कमजोर होता है।

३. रविवार के दिन नमक का सेवन ना करें। माना जाता है कि इससे आपके जीवन में अनेकानेक प्रकार के शारीरिक व मानसिक कष्ट उतन्न होते हैं और घर-परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी बड़ी समस्या आ सकती हैं।

4. रविवार के दिन सरसों के तेल से मालिश ना करवाएं। सरसों को सूर्य की प्रकृति का माना जाता है, ऐसे में मान्यता है कि शारीरिक सुख-विलासिता आदि जैसी क्रियाकलापों में सरसों के तेल के प्रयोग से भगवान सूर्य नाराज हो सकते हैं।

5, रविवार के दिन मसूर की दाल, लाल साग, अदरक, उड़द की दाल से बनी खिचड़ी या अन्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि इससे जातक का सूर्य कमजोर हो सकता है।

6. रविवार के दिन नीले, काले, गहरे भूरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। साथ ही इस दिन चमड़े के जूते का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

7. रविवार के दिन मांस, मदिरा, मछली आदि का सेवन नहीं करना चाहिण् और ना ही मद्यपान करें। माना जाता है कि ऐसा करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यह तात्कालिक तौर पर आपको तामसिक प्रवृत्ति का तो बनाता ही है, साथ ही आपके ग्रह गोचरों पर भी अपना दीर्घकालिक दुष्परिणाम छोड़ता है।