
Saphala Ekadashi
उत्पन्ना एकादशी का खास उपाय
1. उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पीला चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर करें। इस तिलक को अपने माथे पर भी लगाएं। इसके बाद ही किसी काम के लिए आगे बढ़ें, इससे आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, वो जरूर पूरा होगा।
2. उत्पन्ना एकादशी का व्रत करें और इस दिन एक नारियल को थोड़ा सा काट कर इसे बूरा और देसी घी से भर दें, फिर इस नारियल को बंद कर दें। बाद में इसे चींटियों के बिल के पास मिट्टी में थोड़ा सा नीचे दबाकर रख दें, चींटियां जैसे जैसे इस नारियल को खाएंगी, आपकी सारी आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगेंगी। आपके पास धन के नए स्रोत बनेंगे।
3. उत्पन्ना एकादशी के दिन डंठल वाले पान के पत्ते पर रोली से श्री लिख कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद उनकी पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से नौकरी में जल्द प्रमोशन मिलता है और जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए नए अवसर सामने आते हैं।
4. उत्पन्ना एकादशी के दिन विष्णु भगवान के साथ कृष्ण को भी नारियल और बादाम का भोग लगाएं, पूजा के बाद इस नारियल और बादाम को छोटे बच्चों में बांट दें। यह उपाय भक्त की हर मनोकामना पूरी करता है।
5. उत्पन्ना एकादशी के दिन संतान गोपाल मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ का जाप शुरू करें, और प्रतिदिन एक माला जाप करें। इससे शीघ्र ही संतान होने का योग बनेगा।
Updated on:
7 Dec 2023, 9:41 PM IST
Published on:
7 Dec 2023, 9:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.