
खरमास में हिंदू परंपरा के अनुसार शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। 16 दिसंबर 2018 से खरमास लग चुका है। खरमास के दौरान सूर्य देवता और भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। वैसे तो इस मास में सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं लेकिन माना जाता है की इस माह में दान पूण्य करना बहुत ही लाभकारी होता है। इस समय जो भी दान दिया जाता है उसका व्यक्ति को पूर्ण फल प्राप्त होता है। पूराणों के अनुसार इस मास में धार्मिक तीर्थस्थलों पर स्नान व दान करने से विशेष महत्व प्राप्त होता है। लेकिन यदि ये दान तिथियों के अनुसार किए जाए तो इसका अत्यधिक फल प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं खरमास में तिथि अनुसार किन चीज़ों का दान करना आवश्यक है...
खरमास की एकम तिथि के दिन घी से भरा चांदी का पात्र दान करें, इस दान को करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
खरमास के द्वितीया तिथि के दिन मंदिर में कांसे के पात्र में सोना रखकर दान करें, घर में बरकत कभी खत्म नहीं होगी, भंडार हमेशा भरे रहेंगे।
खरमास के तृतीया तिथि के दिन किसी गरीब को चने दान करें , जीवन सुखमय रहेगा व घर के तनाव कम होंगे।
खरमास के चतुर्थी तिथि के दिन मंदिर में जाकर खारक दान करें, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, व धन वृद्धि होगी।
खरमास के पंचमी तिथि के दिन गुड़ दान करने से व्यक्ति को घर, बाहर हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है और यश-किर्ति मिलती है।
खरमास के षष्ठी तिथि के दिन औषधि का दान करें, व्यक्ति सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।
खरमास के सप्तमी तिथि के दिन लाल चंदन का दान करें, आपको विवेक में वृद्धि होगी।
खरमास के अष्टमी तिथि के दिन रक्त चंदन का दान करें, मान-सम्मान में वृद्धि सहित समस्त सुखों की प्राप्ति होगी।
खरमास के नवमी तिथि के दिन केसर का दान करें, सोया हुआ भाग्य चमक जाएगा।
खरमास के दशमी तिथि के दिन कस्तूरी का दान करें, श्री हरि सभी मनोकामना पूण करेंगे।
खरमास के एकादशी तिथि के दिन तांबे के बर्तन दान करें, व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी, व धन वृद्धि होगी।
खरमास के द्वादशी तिथि के दिन शंख का दान करें, धन में वृद्धि होगी साथ ही धऩ लाभ होगा।
खरमास के त्रयोदशी तिथि के दिन किसी मंदिर में घंटी दान करें, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
खरमास के चतुर्दशी तिथि के दिन सफेद मोती दान करें, सभी नकारात्मकता दूर रहेगी।
खरमास के पूर्णिमा तिथि के दिन रत्न का दान करें, धन की प्राप्ति होती है।
खरमास के अमावस्या तिथि के दिन अनाज दान करें, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति।
Published on:
19 Dec 2018 12:37 pm
