
हर कामना पूरी करेंगे श्रीगणेश केवल बुधवार को कर लें ऐसी पूजा
बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश जी की पूजा आराधना के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। श्री गणेश संहिता के अनुसार मंगलमूर्ति गणेश सभी देवताओं में अपनी कुशाग्र बुद्धि व विवेक के कारण सबसे पहले पूजे जाते हैं। अगर किसी के जीवन में बाधाएं, धन संबंधित परेशानियां या अन्य कोई समस्या हो तो बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश जी का ऐसे पूजन करें। उनकी कृपा से कुछ ही दिनों में गणेश जी प्रसन्न होकर हर कामना पूरी कर देंगे।
मंगलमूर्ति श्री गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं, कहा जाता है की इनका ध्यान करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां हल हो जाती है। इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति जी का न सिर्फ आवाहन किया जाता है बल्कि उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। अगर आप अपने सभी विघ्नों का नाश चाहते है तो आज रात को 8 बज से लेकर 11 बजकर 30 मिनट के बीच नाचे दिये गये इन दो उपायों को एक बार जरूर अपनाएं, शायद आपका जीवन इससे बदल जायें।
बुधवार के दिन करें ये 2 उपाय से पूजा
पहली पूजा- बुधवार की रात को श्रीगणेश जी का विधि पूर्वक पूजन करने के बाद 12 नामों का जप 108 बार मोती या लाल चंदन की माला से करें। ऐसे करने से भगवान गणेश जी प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। नारद संहिता के अनुसार गणेश जी के इन 12 नामों का करें जप बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश के इन बारह नामों का ध्यान करने से वे अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। गणेश की कृपा से हर कामनाएं पूरी होने लगती है।
इन 12 नामों का करें जप
1- सुमुख
2- एकदंत
3- कपिल
4- गजकर्णक
5- लंबोदर
6- विकट
7- विघ्न-नाश
8- विनायक
9- धूम्रकेतु
10- गणाध्यक्ष
11- भालचंद्र
12- गजानन।
दुसरा उपाय- अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को गाय का घी और गुड़ दोनों को मिलाकर भोग लगाएं। ऐसा करने से घर परिवार में तेजी से धन आवक बढ़ने लगती है और गणेश जी की कृपा से सारे कार्य भी निर्विघ्न रूप से संपन्न होने लगते हैं।
**************
Updated on:
21 Jan 2020, 3:34 PM IST
Published on:
21 Jan 2020, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.