31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Goddess of Wealth- इन घरों में कभी नहीं ठहरतीं मां लक्ष्मी

- प्रसन्न होने पर देवी लक्ष्मी भक्त को सभी प्रकार के सुख,समृद्धि के साथ ही धन-धान्य प्रदान करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Sep 2023, 12:20 PM IST

devi_mata_lakshmi.png

,,

जीवन में धन आज के दौर की खास आवश्यकता है। ऐसे में धन की देवी लक्ष्मी जब किसी व्यक्ति पर एक बार प्रसन्न हो जातीं है तो उसका जीवन सभी प्रकार के सुख,समृद्धि के साथ ही धन-धान्य से भर देती हैं। वहीं जब देवी लक्ष्मी किसी व्यक्ति से रुष्ट होने लगती हैं तो ऐसी स्थिति में उसके बुरे दिन शुरु हो जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि उन लोगों के बारे में जिनके संबंध में मान्यता है कि इन पर देवी लक्ष्मी न तो कभी प्रसन्न होती हैं और न ही इनकी सुनती हैं।

कंगाल हो जाते हैं ऐसे लोग
ऐसे लोग जिन पर सदैव आलस चढ़ा रहता है, ऐसे लोगों पर देवी लक्ष्मी कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। जिसके कारण ऐसे लोगों जल्द ही कंगाली की स्थिति को प्राप्त करने लगते हैं।

यहां वास नहीं करतीं देवी लक्ष्मी
बात बात पर झगड़ा करने वाले या कड़वा बोलने वालों के घरों को देवी लक्ष्मी कभी अपना ठिकाना नहीं बनातीं। जिसके कारण इनके घर में भी बरकत नहीं रहती है।


इनसे देवी लक्ष्मी रहती है सख्त नाराज
ऐसे लोग जो दूसरे के धन पर बुरी नजर रखते हैं या गलत तरीकों से धन जुटाते हैं। ऐसे लोगों से देवी लक्ष्मी सख्त नाराज बनी रहती हैं।

इन लोगों के पास यदि कहीं से पैसा आ भी जाता है तो वह ज्यादा समय तक टिका नहीं रहता। जिसके कारण इनके जीवन का अधिकांश समय तंगहाली में ही गुजरता है।

देवी लक्ष्मी यहां नहीं करतीं वास
साफ सफाई से न रहने लोगों के घरों में देवी लक्ष्मी कभी वास नहीं करती, जिसके कारण ऐसे लोगों के घरों में हमेशा ही दरिद्रता छाई रहती है।

Must Read-

मां लक्ष्मी की इस माह में कृपा चाहिए तो आज से ही शुरु करें ये काम

यहां तक की ये लोग मेहनत के बावजूद अमीर नहीं बन पाते हैं। जिस कारण ऐसे लोगों के जीवल को सदैव ही कर्ज, रोग व दुख घेरे रहते हैं।

इनके अलावा मान्यता ये भी है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच स्त्री पुरुष को समागम करने से बचना चाहिए। जहां दिन के समय स्त्री पुरुष समागम करते हैं वहां लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। साथ ही ये भी माना जाता है कि जिन घरों में नियमित शंख की ध्वनि नहीं होती और देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द कहे जाते हैं वहां देवी लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता है।

वहीं जो लोग रात के जूठे बर्तनों को घर में रखे रहते हैं और उसे सुबह साफ करते हैं, माना जाता है कि ऐसे करने वालों के घर में भी देवी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। यह भी मान्यता है कि जिन घरों में सूर्यास्त के बाद झाडू लगाया जाता है वहां माता लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा जिन घरों में पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध नहीं किया जाता है वहां भी देवी लक्ष्मी नहीं रुकती।