scriptMonday Shiv puja rules : सोमवार के दिन इस आसान विधि से करें भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा, सभी कष्ट होंगे दूर | how can you please lord shiv and get the blessings | Patrika News

Monday Shiv puja rules : सोमवार के दिन इस आसान विधि से करें भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा, सभी कष्ट होंगे दूर

locationभोपालPublished: Apr 04, 2021 02:36:19 pm

Monday puja of lord shiva सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता…

bhagwan_shiv_on_somvar.jpg

how can you please lord shiv and get the blessings

भगवान शंकर को सनातन हिंदू धर्म में आदि पंच देवों में एक प्रमुख देव माना जाता है, वहीं ये त्रिदेवों में से भी एक प्रमुख देव हैं। इन्हें संहार का देवता माना गया है। इन्हें शिव, भोलेनाथ, आशुतोष, चंद्रशेखर सहित अनेक नामों से भी जाना जाता है। एक ओर जहां भगवान शिव अत्यंत भोले माने जाते हैं, वहीं इनके क्रोध की स्थिति भी किसी से छुपी नहीं है।
इन्हें देवों के देव महादेव की नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं मान्यता यहां तक है कि भगवान महाकाल के एक कल्याणकारी मंत्र से काल को तक टाला जा सकता है। भगवान शिव दुष्टों के लिए महाकाल हैं, और यह भी माना जाता है कि काल भी महाकाल की पूजा करने वालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाता।
ऐसे में हर कोई भगवान शिव की कृपा का पात्र बनना चाहता है। वहीं माना जाता है कि सप्ताह में सोमवार का दिन इन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे खास है। वैसे तो कहा जाता है कि भगवान के पूजन-अर्चना के लिए कोई जगह, समय या दिन निश्चित नहीं है, यानि आप कभी भी उनका पूजन कर सकते हैं। लेकिन हिंदू धर्म की प्रथाओं के मुताबिक सोमवार का दिन भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष दिन माना गया है।
MUST READ : शिव का धाम- यहां जप करने से टल जाता है मृत्यु का संकट – ये है हिंदुओं का 5वां धाम

https://www.patrika.com/dharma-karma/shiv-dham-where-even-death-says-no-to-come-6064774/
धर्म के जानकारों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से शिव और पार्वती प्रसन्न होते हैं। और वे भक्तों के समस्त कष्ट का नाश कर देते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता हैं।
सोमवार को भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी पूजन करना चाहिए। इस दिन एक समय ही भोजन करना चाहिए। व्रत (rules oF Monday Fast) के साथ सोमवार व्रत की कथा को सुनना विशेष चमत्कारी माना जाता है।
मान्यता है कि भगवान शिव की शरण में जाने वाला भक्त कभी निराश नहीं होता है। भगवान शिव की आराधना करने वालों को कोई कष्ट नहीं होता है, (Monday Fast rules) भगवान शिव की एक साधारण पूजा से भाग्योदय हो जाता है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इसके तहत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वृषभारु़ढ़ स्वरुप का पूजन करें। आइए आपको बताते है, इस खास पूजा की विधि…
सोमवार को भगवान शिव का व्रत और व्रत विधि : Monday puja vidhi …
इसके तहत भगवान शिव का व्रत के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके भगवान शिव की अर्चना करनी चाहिए। वहीं इस दौरान भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाएं। वहीं नारद पुराण के अनुसार भगवान शिव के व्रत के दौरान शिव-पार्वती की पूजा की जानी चाहिए।
जबकि पूजन के बाद व्रत कथा सुननी चाहिए। इसके बाद सामान्यत: सोमवार के दिन तीसरे पहर तक यानी शाम तक व्रत (Monday Fast rules) किया जाता है। वहीं जानकारों के अनुसार सोमवार के उपवास तीन प्रकार के होते हैं, जबकि इनकी विधि एक ही होती हैं।
MUST READ : Amarnath Yatra 2021- अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन हुए शुरु, जानें कब, क्या, कैसे करना है?

https://www.patrika.com/pilgrimage-trips/amarnath-yatra-registration-2021-starts-from-today-01-april-2021-6774634/
सोमवार के उपवास : सोमवार का उपवास, (Monday Fast rules) सौम्य प्रदोष व्रत, सोलह सोमवार का व्रत।
ऐसे करें व्रत व पूजन: (rules oF Monday Fast )
सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पूजन शुरु करें। पूजन के लिए स्फटिक के शिवलिंग की स्थापना करें। फिर एक थाली में फल, फूल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव का पंचोपचार पूजन करें।
‘ॐ नमो भगवते व्योमरुद्राय स्वाहा’ मंत्र का जाप करते समय मुख उत्तर दिशा की ओर रखें। मंत्र जाप के बाद भगवान शिव को भोग लगाएं। फिर शिव आरती का वंदन करें। वहीं बगैर कटे-फटे यानि शुद्ध कोमल बिल्व पत्र पांच, सात या नौ आदि की संख्या में भगवान शिव को चढ़ाएं।
अब साफ पात्र में पानी लेकर भगवान शिव को पानी पिलाएं। इसके बाद अगरबत्ती व दीपक लगाकरर् भगवान की आरती करें। पूजन के बाद मन में ‘ नम: शिवाय ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें, माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मन में किसी प्रकार के नकारात्मक भाव उत्पन्न नहीं होने देते।
MUST READ : भगवान शिव से जुड़े हैं कई रहस्य, जानें महादेव से जुड़ी कुछ गुप्त बातें

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/mystery-of-lord-shiva-6018123/

इस दिन क्या करें (somvar vrat niyam)
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मो से निवृत्ति के बाद स्नान व पूरे घर की सफाई करें। फिर घर में गंगा जल का छिड़काव करें। इसके बाद भगवान शिव की मूर्ति या चित्र को स्थापित करके पूजन शुरू करें। भगवान शिव के मंत्र ‘नम: शिवाय: ऊं नम: शिवाय:’ का जाप करें।

जाप करने के बाद व्रत कथा सुनें। इसके बाद आरती कर प्रसाद बांटें। फिर भोजन या फलाहार करें। मान्यता के अनुसार सोमवार का व्रत (rules oF Monday Fast) करने से भगवान शिव व देवी पार्वती की अनुकंपा से आपकी जिंदगी वैभव से भर जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो