9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mauni Amavasya Upay 2025: मौनी अमावस्या पर ज्योतिष के अनुसार करें पूजा, हर राशि के लिए यहां बताए गए हैं अलग-अलग उपाय

Mauni Amavasya Upay 2025: मौनी अमावस्या के दिन विधि विधान और श्रद्धा के साथ पूजा करने से अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आएगी।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sachin Kumar

Jan 27, 2025

Mauni Amavasya Upay 2025

मौनी अमावस्या पूजा उपाय

Mauni Amavasya Upay 2025:मौनी अमावस्या माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को कहते हैं। यह 29 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी। इस तिथि पर पवित्र स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। साथ इस शुभ दिन पर पितरों का तर्पण करने का विधान होता है।

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से यह दिन ग्रह-नक्षत्रों के मामले में भी बहुत खास माना जा रहा है। इस दिन हर राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति के आसार हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस राशि के लोगों के लिए पूजा के क्या उपाय हैं?

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर होगा महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान, जानिए महात्म्य

मेष राशि वालों के लिए उपाय

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वाले इस शुभ दिन पर हनुमान जी की पूजा करें साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह आपको पुण्यफल प्रदान करेगा। मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत का पालन जरूर करें।

वृषभ राशि ऐसे करें पूजा

मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।

यह भी पढ़ें: कब है मौनी अमावस्या, जानें डेट और शुभ महूर्त

मिथुन राशि वालों के लिए उपाय

मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ अवसर पर गया को चारा खिलाने और विष्णु भगवान की निष्ठा पूर्वक पूजा करने से जातक के सभी दुख दूर होते हैं।

कर्क राशि करें ये काम

मौनी अमावस्या के दिन देवों के देव माहदेव की पूजा करने से पुण्यकारी फल मिलता है। इस दिन भगवान शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव का भरपूर आशीर्वाद मिलता है। साथ ही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सिंह राशि इस तरह करें पूजा

सिंह राशि के जातक इस विशेष दिन पर दिन पर सूर्य भगवान की आराधाना जरुर करें। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के बर्तन में जल भरकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। हो सके तो इस जल में थोड़ा सा गुण डाल लें। ऐसे करने से सूर्यदेव आपसे प्रसन्न होंगे साथ ही पारिवारिक और आर्थिक सुख की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि अर्पित करें पीले फूल

कन्या राशि वाले इस खास दिन पर भगवान विष्णु की पूजा करें। मौनी अमावस्या के दिन भगवान श्रीहरि को पीले पुष्प आर्पित करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इसके साथ ही जरुरमंदों को अनाज दान करें। यह कार्य आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देंगे।

तुला राशि वाले ऐसे करें पूजा

मौनी अमावस्या के दिन तुला राशि के लोगों को मां संतोषी की पूजा बेहद शुभ और पुण्यफलदायी रहेगी। देवी को कमल का फूल आर्पित करें। इसके साथ ही घर में कपूर जलाएं और सफेद मिठाई और सुगंधित चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि वाले करें इन चीजों का दान

हनुमान जी की पूजा वृश्चिक राशि वालों के मौनी अमावस्या पर सभी सकंट दूर करने वाली रहेगी। इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। जरूरतमंद बच्चों को मिठाई बांटें।

धनु राशि इस पेड़ पर अर्पित करें जल

धनु राशि के जातक मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। इसके बाद घर पर विष्णु सहस्नाम का पाठ करें। गुरु से संबंधित चीजें, जैसे पीला कपड़ा, हल्दी, या चने की दाल का दान करें।

मकर राशि वाले गरीबों की करें मदद

मौनी अमावस्या पर मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन तिल या सरसों का तेल दान करना शुभ होगा। साथ ही गरीबों को कंबल दान या वस्त्र दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि वालों के लिए उपाय

कुभ राशि वाले मौनी अमवास्या पर शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाएं और उनकी आराधना करें। जरूरतमंद को काले वस्त्र और जूते दान करें। पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।

मीन राशि वालें करें ये काम

मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के लोगों को गाय को आटा और गुड़ खिलाना शुभफलदायी साबित होगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो भगवान विष्णु के मिंदर में जाकर सहस्त्रनाम का पाठ करें।

यह भी पढ़ें:मेष, वृषभ समेत 8 राशियों को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।