30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज जरूर करें ये उपाय, भगवान शंकर होंगे प्रसन्न

भगवान शिव की पूजा और आराधना के साथ चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Jun 2020, 10:36 PM IST

Most powerful tips to get blessings of lord shiv

Most powerful tips to get blessings of lord shiv

सनातन धर्म में भगवान विष्णु, भगवान शिव व भगवान ब्रह्मा को त्रिदेव माना गया है। ऐसे में सप्ताह का चौथा दिन यानि बृहस्पतिवार जहां भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। वहीं सप्ताह का पहला दिन यानि सोमवार भगवान शिव का होता है। माना जाता है इस दिन महादेव को प्रसन्न करना काफी आसान होता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष के नौ ग्रहों में भी सोम को चंद्र माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव भगवान शंकर ही माने गए हैं, इस कारण ऐसे में सोमवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना के साथ चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय करना भी बहुत शुभफलदायी माना जाता है।

चूंकि भगवान शिव समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले माने जाते हैं, ऐसे में पंडित शर्मा के अनुसार ऐसे कई उपाय हैं, जिनकी मदद से भगवान शिव से सोमवार के दिन अलग अलग आशीर्वाद प्राप्त किए जा सकते हैं।

भगवान शिव को रूद्र नाम से जाता है रुद्र का अर्थ है रुत दूर करने वाला अर्थात दुखों को हरने वाला अतः भगवान शिव का स्वरूप कल्याण कारक है। माना जाता है कि शिवजी की भक्ति हर पल ही शुभ होती है। सच्चे मन से पूजा की जाए तो शिव अपने भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते है।

भगवान शिव देवों के देव माने गए हैं और यही कारण है कि वह अपने भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करते हैं। संतान से लेकर जीवनसाथी, सुख-समृद्धि और दुख-संकट सब कुछ शिवजी चाहे तो हर सकते हैं।

खास उपाय...

1. अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए
अच्‍छा जीवनसाथी पाने के लिए भी सोमवार को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और व्रत रखें। कम से कम 16 सोमवार का व्रत तो अवश्य करें।

2. चंद्र ग्रह की अनुकूल पदार्थ
सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के अनुकूल सफेद खाद्य पद्धार्थ जैसे दूध व दूध से बनी चीजें, चावल, सफेद तिल, अखरोट-मिश्री, बर्फी का सेवन करना चाहिए।

3. शिवलिंग का पूजन
जल में कुछ तिल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ शिवलिंग को अर्पित करें। साथ ही मान्यता है कि शिवलिंग पर हमेशा मिश्री अर्पित करने के बाद ही जल चढ़ाना चाहिए। दरअसल, इस तरह की गई पूजा ही आपकी विधि पूर्ण मानी जाती है।

4. शादीशुदा जिंदगी को बाधा रहित करने के लिए...
दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही हो या विवाह में बाधा आ रही हो तो सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।

5. कीर्ति में वृद्धि के लिए
सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाने से धन, यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है।

6. गौमाता का आशीर्वाद
मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को सफेद गाय को रोटी व गुड़ खिलाना चाहिए। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

7. खीर बनाकर करें दान
सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, कोई सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करना चाहिए। आप खीर बना कर गरीबों में भी बांट सकते हैं।