30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2022- दिवाली पर न दें ये उपहार नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी

Diwali : दिवाली पर बधाई के साथ गिफ्ट देते समय इन बातों से रहे सतर्क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Oct 2022, 8:57 PM IST

goddess_mata_lakshmi_on_diwali.png

Diwali Gift: दिवाली हिंदूओं का एक प्रमुख त्यौहार है। ऐसे में लोग कई दिन पहले से ही दिवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं। इसी जल्दबाजी या जागरुकता की कमी के चलते कई बार हर कुछ गलतियां कर जाते हैं, जो देवी मां लक्ष्मी को नाराज कर जाती हैं।

दरअसल दिवाली से कई दिन पहले से ही लोग अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें दिवाली की बधाई देते ही हैं, साथ ही कई बार उपहार भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें दिवाली के समय किसी को उपहार स्वरूप नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि यदि कोई गलती से भी ऐसी चीजों को उपहार के रूप में दे देता है, तो मां लक्ष्मी उससे रुष्ट होकर उसका घर छोड़कर चली जाती हैं।

उपहार में भूलकर भी न दें ये चीजें : चांदी का सिक्का
ऐसे बहुत-सी चीजों के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है,जिन्हें गिफ्ट में देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसा ही एक उपहार है चांदी के सिक्के, ज्ञात हो कि कुछ चांदी के सिक्के ऐसे होते हैं, जिन पर मां लक्ष्मी का चित्र अंकित होता है। इस तरह की चांदी के सिक्के किसी दूसरे को नहीं देने चाहिए, मान्यता है कि यदि कोई ऐसा गलती से भी करता है, तो इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। साथ ही ये सिक्का लेने व देने वाले दोनों पर ही इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

रुमाल या परफ्यूम
वास्तु में दिवाली पर किसी को रुमाल या परफ्यूम आदि देने की भी मनाही है। यदि ऐसा कोई करता है, तो इससे उसका शुक्र कमजोर हो जाता है। इसलिए गिफ्ट में इत्र देने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

न दें कांच का सामान
ज्योतिष में कांच का टूटना बुरा माना जाता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को उपहार में कांच से बनी हुई वस्तुएं देने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनका टूटना अपशगुन माना जाता है। इतना ही नहीं, इसे लेने और देने वाले दोनों पर ही संकट आ सकता है।

जूते-चप्पल
दिवाली पर भूलकर भी किसी को जूते-चप्पल उपहार में नहीं देने चाहिए। वास्तु जानकारों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति भूल से भी ऐसा करता है, तो उसकी सुख-समृद्धि चली जाती है और आर्थिक समस्याएं उसे घेर लेती हैं। माना जाता है कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो अपना भाग्य भी दूसरों को सौंप देते हैं।