30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महीने में केवल इन 3 खास दिन कर लें ये उपाय, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन

धनवान बनने के चमत्कारी सरल उपाय
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 23 Apr 2020, 3:01 PM IST

महीने में केवल इन 3 खास दिन कर लें ये उपाय, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन

महीने में केवल इन 3 खास दिन कर लें ये उपाय, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन

अगर कोई धनवान बनने की अपनी कामना पूरी करना चाहते हैं तो किसी भी महीने के इन खास तीन दिनों में ये उपाय जरूर करें। हर महीने में तीन दिन ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी भी कामना को पूरी करने के लिए बहुत ही खास दिन माने जाते हैं। अगर छप्पर फाड़ के धन चाहिए तो महीने में इन तीन दिनों को नीचे दिए उपाय जरूर करें।

दांत बता देते हैं आपकी Life Style कैसी है या भविष्य में कैसी होगी

नीचे जो धन प्राप्ति के उपाय दिये गये हैं उन्हें केवल 3 दिन ही करना है और वे 3 दिन ये हैं- पहला दिन- महीने की पूर्णिमा तिथि। महीने की अमावस्या तिथि और तीसरा दिन- शुक्ल पक्ष का दूसरा शुक्रवार का दिन। अगर इन तीन दिनों में नीचे बताएं उपायों करने के बाद कोई भी धनपति बन सकता है।

1- महिने की पूर्णिमा का उपाय-

- पूर्णिमा के दिन एक घड़े में ताजा शुद्ध पानी लाकर अपने घर की रसोई में सफेद कपड़े से ढँककर रखने से घर में चार गुणा अधिक बरकत होने लगती है।

- पूर्णिमा के दिन इमली का ऐसा पेड़ जिसमें फल लगे हो, की टहनी काटकर अपने घर एवं प्यापार स्थल की तिजोरी में रखने धन आवक में तेजी से वृद्धि होने लगती है।

- पूर्णिमा के दिन काली हल्दी को सिंदूर और चंदन की धूप से पूजा करने के बाद चांदी के दो सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रखने हमेशा के लिए आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।

जानें आपके मित्र और शत्रु, किस राशि के लोग अधिक होते हैं

2- महिने की अमावस्या के उपाय-

- अमावस्या के दिन गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें थोड़ा सा पुराना गुड़ और तिल का तेल डालें। अब उस दीपक को जलाकर घर के मुख्य द्वार के बीचों बीच में रख दें, ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहेगी।

- अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे के सात दीपक सरसों के तेल वाले जलाकर 7 बार पीपल पेड़ की परिक्रमा करने से आजीवन धन की समस्या नहीं रहेगी।

- अमावस्या के दिन मिट्टी के छोटे से घड़े में सवा सौ ग्राम शहद भर लें एवं उसे लाल कपड़े से ढँककर मरघट या फिर किसी सुनसान चौराहे पर गाड़ने आपकी 3 पीड़ियों को भी धन की समस्या नहीं होगी।

3- महीने के शुक्ल पक्ष की दूसरा शुक्रवार का उपाय-

- इस शुक्रवार के दिन काली हल्दी के नौ दानों को एक रेशमी धागे में पिरोकर एक-एक दाने की कुल 7 माला बना लें। अब सभी का पूजन करें व धूप-दीप दिखाकर अपने गले में धारण करने से बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति ठीक हो जायेगी।

- शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करके गाय के घी का दीपक जलाकर कमल गट्टे की माला से 11 माला इस मंत्र- ऊँ महालक्ष्म्यै’ नमः का जप करने से छप्पर फाड़ के धन वर्षा होती है।

- शुक्रवार के दिन काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर 7 बार उतारकर घर के बाहर पश्चिम दिशा की और जोर से फेक दें । इस उपाय से बार-बार धन आवक में आ रही कमी कुछ ही दिनों में खत्म हो जाती है।

************