
गुरुवार : साईं नाथ का यह मंत्र है महाचमत्कारी, हो जाते है साक्षात दर्शन
गुरुवार के दिन साईं मंदिर में भक्त बाबा से विशेष कृपा की आस लेकर जाते हैं। गुरुवार के दिन अगर भक्त साईं बाबा के दरबार में जाकर इन विशेष मंत्रों में से किसी एक का जप भी पूरी श्रद्धा के साथ इतनी बार जप लेता है तो, कहा जाता है कि प्रसन्न होकर साईं नाथ सदगुरू अपने भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं। गुरुवार के दिन इस चमत्कारी साईं मंत्र का करें जप, साईं बाबा जीवन में भर देंगे खुशियां अपार।
इस दिन बाबा का ध्यान करने से मनचाहे कामों में आ रही बाधाएं शीघ्र ही दूर हो जाती है, भक्त का भाग्य संवर जाता है। गुरुवार के दिन साईं भक्त बाबा के दरबार शिर्डी सहित देश के अन्य साईं मंदिरों में जाकर अपने कष्टों से मुक्ति की कामना भी करते है। नीचे दिये गये 8 मंत्रों में से किसी एक को भी जपने पर साईं कृपा से सोई किस्मत का भाग्य जाग जाता है।
इन मंत्रों में से साईं मंदिर या अपने घर के पूजा स्थल पर ही बैठकर 551 बार जप करना है। जप करते समय घी का एक दीपक जलते रहना चाहिए।
1- ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात
2- ॐ साईं गुरुवाय नम:।
3- ॐ शिर्डी देवाय नम:।
4- ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:।
5- ॐ अजर अमराय नम:।
6- ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा।
7- ॐ साईं राम।
8- ॐ साईं देवाय नम:।
उपरोक्त मंत्र का जप करने के बाद नीचे दी गई साईं नाथ की प्रार्थना का भी पाठ करें।
।। साईं प्रार्थना ।।
1- पल-पल जो रक्षा कें, सद रहें जो साथ।
सो हमरी रक्षा करें, समर्थ साई नाथ॥
जो निज तन में दिखलायें, राम, कृष्ण, हनुमान।
सो हमरी रक्षा करें, साईनाथ भगवान।।
2- जिनकी धूनी जले निरंतर, वर दे जिनके हाथ।
सो हमरी रक्षा करें, सद्गुरु साई नाथ॥
जिनकी जीवन लीला से मिलते निर्मल ज्ञान।
सो हमरी रक्षा करें, साई क़ृपानिधान॥
3- जो हैं शामा के सखा, म्हालसापति के नाथ ।
सो हमरी रक्षा करें, सद् गुरु साई नाथ ॥
रोग-शोक जो दूर करें, दें संकट को टाल।
सो हमरी रक्षा करें, दीनानाथ दयाल ॥
4- जो बांटें उदी सदा, रक्ख़े सिर पे हाथ ।
सो हमरी रक्षा करें, रहें सर्वदा साथ ॥
जिनके चरणों में बसें सारे तीर्थ महान ।
सो हमरी रक्षा करें, साई करुणावान ॥
ऐसी मान्यता है कि उपरोक्त मंत्रों का जप एवं प्रार्थना का पाठ करने से श्री साईं नाथ अपने श्रद्धालु भक्तों की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं।
********
Published on:
08 May 2019 03:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
