30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां साक्षात निवास करते हैं भगवान साईंनाथ, करते हैं भक्त की हर इच्छा पूरी

यहां साक्षात निवास करते हैं भगवान साईंनाथ, करते हैं भक्त की हर इच्छा पूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 8 Jan 2020, 2:59 PM IST

यहां साक्षात निवास करते हैं भगवान साईंनाथ, करते हैं भक्त की हर इच्छा पूरी

यहां साक्षात निवास करते हैं भगवान साईंनाथ, करते हैं भक्त की हर इच्छा पूरी

साईं बाबा के भक्तों की मान्यता है कि भगवान साईं नाथ अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा व भक्ति से तुरंत प्रसन्न होकर उनकी कामनाएं पूरी कर देते हैं। साईं भक्तों का मानना है की साईं बाबा की सुक्ष्म चेतना हर जगह विराजमान है, खासकर साईं बाबा तो देश के इस सांई मंदिर में साक्षात विराजमान रहते हैं। इस साईं मंदिर में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अपनी मनोकामनापूर्ति की कामना लेकर जाता है साईं बाबा उनको किसी न किसी रूप में साक्षात दर्शन देकर इच्छा पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं। जानें आखिर वहं कौन सा मंदिर हैं जहां भगवान साईंनाथ साक्षात विराजमान रहते हैं।

वैसे तो देश में साईं बाबा के मंदिर अनेक है लेकिन शिरडी के मंदिर की बात ही कुछ और है। शिरडी के द्वारका माई का साईं मंदिर वह स्थान है जहां स्वयं सदगुरु साईं नाथ साक्षात निवास करते हैं। इसी स्थान पर साईं बाबा भोजन किया करते थे, यहीं पर धूनी रमाते और उसी धूनी का प्रसाद अपनी शरण में आयें हुये भक्तों को बांटते थे। आज भी जो कोई उस धूनी की भस्म को ग्रहण करता है उनके सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ जहां साईं बाबा का समाधी मंदिर है ये दोनों जगह आसपास है। ये दोनों ही स्थान शिरडी के साईं मंदिर परिसर की दक्षिण दिशा में है जो साईं बाबा का समाधी मंदिर भी कहा जाता है।

ऐसे होती है मनोकामना पूरी

अगर किसी की कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाता तो कहा जाता है कि शिरडी के द्वारका माई मंदिर के परिक्रमा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है। परिक्रमा करने के बाद जो कोई भी वहीं बैठकर साई बाबा के मंत्रों का जप साईं का ध्यान करते हुए करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

साई नाथ मंत्र- ।। ॐ सद्गुरु साईं देवाय नमः ।।

साईं भक्तों का मानना है की शिरड़ी के साईं मंदिर में प्रवेश करने मात्र से भक्त की कामनाएं बिना कहे ही भगवान साईंनाथ पूरी कर देते हैं।

******************