
अगर चाहते हैं मनचाहा वरदान तो, सावन में करें अभिषेक शिवजी की प्रिय इन वस्तुओं से
सारे देवों में शिव ही एक मात्र ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की भक्ति-पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं, बाबा भोलेनाथ को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान हैं, भोले ही ऐसे देव हैं जो सिर्फ जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर उनका इन चीजों से अभिषेक किया जाए तो वो मनचाहा फल प्रदान करते हैं ।
भगवान शिवजी को पूजन में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग. इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं । शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को अभिषेक स्नान कराने पर सभी इच्छाएं पूरी होती हैं ।
शिव पूजन में शिवजी की प्रिय इन चीजों को चढ़ाने और उनसे मिलने वाला फल जानकर हैरान हो जायेंगे आप ।
- शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है, आचरण प्रेममय होता है ।
- शिवजी को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है ।
- शिव जी को दूध चढ़ाने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है ।
- शिव जी को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है ।
- शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शरीर में शक्ति का संचार होता है ।
- शिव जी को ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं ।
- शिव जी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है ।
- शिव जी को केशर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है ।
- शिव जी को भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं ।
- शिव जी को शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि में बढौतरी होती हैं ।
Published on:
28 Jul 2018, 5:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.