31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन बुधवार- भगवान गणेशजी को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय

- धन में वृद्धि के साथ ही मनोकामना होती है पूरी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Jul 2023, 6:50 PM IST

sawan_2nd_wednesday_special.jpg

,,

सप्ताह में बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। वहीं सावन में इस दिन का महत्व और अधिक बढ जाता है, क्योंकि गणेशजी भी भगवान के परिवार से आते हैं। ऐेसे में जहां सावन के बुधवार में गणेशजी भी भगवान शिव की तरह इस दौरान बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं गणेश जी की पूजा में कुछ खास बातों का ध्यान रखने के साथ ही राशि के अनुसार किए गए उपाय, अति विशेष माने जाते हैं। इसके अलावा सावन बुधवार में कुछ विशेष उपाय भी होते हैं जिनके संबंध में माना जाता है कि इन्हें करने से धन में वृद्धि होती है।

ज्योतिष शास्त्र: सावन बुधवार के उपाय

- सावन बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाने के अलावा उनकी आरती विशेष मानी गई है, वहीं इस दिन और गणेश मंत्र का जाप करने के संबंध में मान्यता है कि ऐसा करने से हर संकट दूर हो जाता है।
- सावन में बुधवार के दिन गणेशजी को दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश हर मनोकामना पूरी करते हैं।

- सावन बुधवार को गणेशजी को गुड़ और धनिए के बीज का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसे से जुडी परेशानी दूर होती है।
- सावन बुधवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने सेे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
- सावन में बुधवार के दिन गणेशजी को गीले चावल अर्पित करने के संबंध में मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है।
- यह भी कहा जाता है कि लंबे समय अटके कार्य को पूर्णता तक ले जाने के लिए सावन बुधवार के दिन जेब में हरा रुमाल रखने के अलावा सौंफ खाकर घर से निकलना चाहिए।

Must Read- सावन का बुधवार क्यों है विशेष, जानें पूजा विधि

Zodiac Signs : सावन बुधवार के राशिनुसार छोटे-छोटे उपाय-
1. मेष राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।

2. वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के पश्चात भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

3. मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश जी को पूजा के दौरान दुर्वा अवश्य चढानी चाहिए।

4. कर्क राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश पूजा हमेशा शिव परिवार में करनी चाहिए।

5. सिंह राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश पूजा के ठीक पश्चात सूर्य नारायण के मंत्र का भी पाठ करना चाहिए।

6. कन्या राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश जी को भोग में मोदक अवश्य चढाने चाहिए। इसके साथ ही पूजा के पश्चात गाय को हरी घास भी खिलानी चाहिए।

7. तुला राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेश जी के चरणों में तिलक को लगाने के पश्चात अपने माथे पर लगाना चाहिए।

8- वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा के पश्चात हनुमान मंदिर के भी अवश्य दर्शन करने चाहिए।

9. धनु राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेशजी के मंत्रों का पाठ अवश्य करना चाहिए।

10. मकर राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेशजी को लडडू अवश्य चढाना चाहिए।

11. कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा के पश्चात शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए।

12. मीन राशि
इस राशि के जातकों को सावन बुधवार के दिन सफेद गणेश की पूजा करने के साथ ही उन्हें दुर्वा भी चढानी चाहिए।