लोगों को कराएं भोजनः हिंदू धर्म भूखों और जरूरतमंदों को भोजन कराने और उनकी मदद करने पर बहुत जोर देता है। कहा जाता है कि दरिद्र की मदद करने से नारायण खुश होते हैं। मान्यता है कि अनाथ, कुष्ठ रोगी और भिखारियों को शनिवार-रविवार के दिन भोजन कराने, खाने पीने की वस्तु बिस्किट फल आदि देने से शनि, राहु और केतु जैसे क्रूर माने जाने वाले ग्रहों का अशुभ असर कम होता है।
पहली रोटी गाय को दें: भोजन के लिए बनाई जा रही पहली रोटी गाय को देनी चाहिए। मान्यता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। इसलिए उसको रोटी खिलाने से देवता प्रसन्न होते हैं और यह काम नियमित करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी करते हैं।
चीटियों को डालें आटाः अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक उठे तो उसके लिए रोज चीटियों को शक्कर मिला आटा खिलाना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इससे पाप का क्षय होता है और पुण्य फल उदित होते हैं। यह पुण्यफल मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।