20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाना है बजरंग बली की भरपूर कृपा तो शनिवार को घर पर ही करना न भूले ये काम

हनुमान पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे खास है
2 min read
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Apr 10, 2020

पाना है बजरंग बली की भरपूर कृपा तो शनिवार को घर पर ही करना न भूले ये काम

पाना है बजरंग बली की भरपूर कृपा तो शनिवार को घर पर ही करना न भूले ये काम

शनिवार का दिन भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा आराधना के द्वारा प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। अगर किसी के जीवन में संकट, कष्ट, धन आवक में बाधाएं या अन्य कोई परेशानी चल रही हो तो शनिवार के दिन अपने घर पर ही श्री बंजरबली को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय एक बार जरूर आजमाकर देखें। हनुमान जी का कृपा से सभी कार्य सिद्ध होने लगेंगे।

11 अप्रैल को मासिक संकष्टी चतुर्थी व्रत, ऐसे करें श्रीगणेश का पूजन

1- हनुमान जी की अराधना के लिए शनिवार का दिन खास माना गया है।

2- शनिवार के दिन की गई हनुमान जी की पूजा अर्चना से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं।

3- बड़े से बड़े संकटों के समय भगवान हनुमान जी के नामों जैसे- हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र एवं मारुति आदि का जप किया जाए तो भी सारे संकट हनुमान जी दूर कर देते हैं।

4- अगर आपके कामों में बार-बार रुकावटें आ रही हो, तो हर शनिवार को शाम के समय हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल व सिंदुर से हनुमान जी अभिषेक करें।

5- शनिवार के दिन हनुमान जी को लाल चोला, गुड एवं चने का प्रसाद चढ़ाने से वे प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

इन चार राशि वालों की घर बैठे चमकने वाली है किस्मत, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं

6- शनिवार के दिन श्री हनुमान चालीसा एवं सुदंरकांड का पाठ भी करना चाहिए।

7- शनिवार के दिन श्रद्धा भाव से हनुमान जी के मंदिर में जाकर नीचे दिये चमत्कारी मंत्र का जप 108 बार जप या उच्चारण करने से किस्मत के सभी बंद ताले खुल जाते हैं।

।। श्री हनुमान मंत्र ।।

।। ऊँ आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर

त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।

उक्त हनुमान मंत्र जप के बाद भोग लगाकर पांच प्रकार की मिठाई या फलों का प्रसाद 5 छोटी कन्याओं व गरीबों को जरूर बांटे। ऐसा करने से बजरंग बली करेंगे हर इच्छा पूरी।

**************