20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन चार राशि वालों की घर बैठे चमकने वाली है किस्मत, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं

इनके भाग्य को बदलने से कोई नहीं रोक सकता
2 min read
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Apr 10, 2020

इन चार राशि वालों की घर बैठे चमकने वाली है किस्मत, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं

इन चार राशि वालों की घर बैठे चमकने वाली है किस्मत, देखें कहीं आपकी राशि तो नहीं

वैशाख मास के लगते ही इन चार राशि के जातकों के लिए खुशखबरी है। आने वाले दिनों में इन राशि वालों के सभी कार्य पूरे होंगे। चारों राशि के जातक नीचे बताएं उपाय भी करें, इससे आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता, साथ जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से रक्षा भी होगी।

वृषभ राशि- आने वाले कुछ दिनों में नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी। आपको पत्नी का सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह किसी जरूरतमंद को भोजन जरूर करावें।

सिंह राशि- इस सप्ताह जल्दबाजी में दूसरों पर विश्वास करने से बचें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसङ्ग के योग है। उधार दिया पैसा इस सप्ताह मिलेगा। आप की दिनचर्या में कुछ बदलावों से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर के योग बनेंगे। रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। काले कुत्ते को कुछ मीठा खिलावें।

तुला राशि- आने वाले दिनों में अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न रहे। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग है। आपके कार्यों के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढेंगे। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। शनि देव के मंत्रों का जप और शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता भी रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल दे सकते हैं। हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

कुंभ राशि- समय का सदुपयोग करें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास करने से बचें। कानूनी विवादों से मुक्ति मिल सकती है। समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। निर्माण कार्यो में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ के दिखावें से दूर रहे। इस सप्ताह वाहनों का प्रयोग बहुत सावधानी से करें।