
SURAT NEWS DAYRI: विधिविधान से कन्या पूजन, यज्ञ की पूर्णाहुति आज
सूरत. वेसू में वीआईपी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के सामने महालक्ष्मी धाम में आयोजित नौ कुंडीय नवदुर्गा महालक्ष्मी यज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। इससे पूर्व रविवार को यज्ञशाला में कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर धर्मदास महाराज के सानिध्य में आयोजित यज्ञ के दौरान सुबह व शाम यजमानों ने आहुतियां दी। इस मौके पर श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ की चौपाइयां भी यज्ञशाला परिसर में गूंजती रही। नवसारी के निकट श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला, दंडेश्वर धाम प्रांगण में पंचदेव मंदिर, शाकंभरी आवास, डिस्पेन्सरी एवं पाठशाला निर्माण के उद्देश्य से आयोजित यज्ञ के दौरान रविवार को दोपहर में 201 कन्याओं का विधिवत पूजन कर प्रसाद परोसा गया। इसके बाद तिलक लगाकर उन्हें भेंट-सौगात दी गई। इस अवसर पर घनश्याम जालान, प्रभुदयाल सरावगी, आशुतोष अग्रवाल, जय पटेल, राजू चिरानिया आदि मौजूद थे।
परिणय सूत्र में बंधेंगे 30 से ज्यादा जोड़े
सूरत. गायत्री विकलांग मानव मंडल, व?ोदरा द्वारा 13वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सम्मेलन में 30 से अधिक युगल विवाह सूत्र में बंधेंगे। गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष व मंडल के कोषाध्यक्ष गजानन्द राठी ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से समा-सावली रो? स्थित लक्ष्मीबा पार्क, व?ोदरा में नव दम्पतियों को नि:शुल्क विवाह होगा। इसमें उन्हें प्रमाणपत्र व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। जगदीश कोठारी ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह में सूरत से माहेश्वरी समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह सभी विवाह के दौरान कन्यादान समेत अन्य कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे।
सेमिनार में टीकाकरण की दी जानकारी
सूरत. लायंस क्लब ऑफ सूरत क्रिस्टल द्वारा आंगनवाड़ी नंबर 30 में छोटे बच्चों को टीकाकरण की जानकारी के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व वहां सभी बच्चों के बालों की कटिंग करवाई गई। डॉ. कोमल शिरोया द्वारा टीकाकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष शशि जैन, सचिव निशा, कोषाध्यक्ष शिखा बाफना समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Updated on:
20 Mar 2023, 11:19 AM IST
Published on:
20 Mar 2023, 11:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.