30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras 2022: धनतेरस की शाम इन बाताें का रखें खास ध्यान, अन्य​था घर न​हीं आएंगी माता लक्ष्मी

धनतेरस dhanteras की शाम कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से आपकी मुसीबतें और भी बढ़ सकती हैं। साथ ही आपको आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Oct 2022, 9:53 PM IST

dhanters.png

Dhanteras works: धनतेरस Dhanteras से ही दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। वहीं दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाेगाें द्वारा अनेक तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। लेकिन यहां ये बात भी ध्यान में रखनी हाेती हैकि इस दिन कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें करने की सख्त मनाही होती है। ज्योतिष के जानकाराें के अनुसार धनतेरस Dhanteras की शाम कुछ कार्य करने से मां लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश करने की जगह बाहर से ही वापस लौट जाती हैं।

ऐसे में इस बार जहां धनतेरस का त्योहार साेमवार, 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा उनकी प्रिय चीजों के साथ करनी चाहिए। इससे वे प्रसन्न होकर हमेशा के लिए घर में वास करती हैं। धनतेरस Dhanteras के दिन कुबेर देव और धन्वंतरी देव की पूजा का भी विधान है। इस दिन शाम के समय में कुछ चीजों को भूलकर भी ना करें। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं।

खाली ना छोड़ें घर
घर को किसी खास दिन या पूजा आदि के बादखाली नहीं छोड़ना चाहिए। धनतेरस Dhanteras के दिन से मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है कि धनतेरस पर घर को भूलकर भी खाली ना छोड़े। कई बार लोग इस दिन घर में ताला लगाकर शॉपिंग के लिए चले जाते हैं। लेकिन व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। धनतेरस Dhanteras की शाम घर का कोई एक सदस्य घर में अवश्य रहना चाहिए।

Must Read- इस दिवाली माता लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, अपनाएं कोई भी एक उपाय

ना करें लेन देन
धनतेरस Dhanteras को शाम के समय किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करना चाहिए। धनतेरस Dhanterasका दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में यदि व्यक्ति शाम के समय लेनदेन करता है तो उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।

Must Read- इस दिवाली ऐसे पहचानियें कि माता लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं

ना करें सफेद चीज का दान
मां लक्ष्मी को शास्त्रों के अनुसार सफेद रंग काफी प्रिय है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग की चीजों का ही उपयोग करना चाहिए। धनतेरस Dhanteras के दिन शाम के समय किसी को भी सफेद रंग की चीज दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर के बाहर से ही चली जाती हैं।

Must Read- दिवाली पर न दें ये उपहार नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी

दीपक शाम काे अवश्य जलाएं
शाम के समय ही मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, ऐसे में माना जाता है कि उनके स्वागत के लिए कुछ चीजों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। शाम के समय घर में दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। शाम के समय यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा की ओर यमराज और विद्रोह का ध्यान करके दीपक जलाएं। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा साथ ही अकाल मृत्यु का भय भी खत्म हो जाता है।