
सावन 2023 का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को है, ऐसे में आप भी यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न पर जीवन में अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करना चाहते हैं, तो ऐसे में एक मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार को लेकर एक विशेष उपाय बताया गया है। जिसके अनुसार जब कोई भक्त इसे करता है तो उसके जीवन मे किसी प्रकार की कमी नहीं रह जाती।
दरअसल भगवान शंकर के प्रिय महीने सावन में भक्त पूरे माह भगवान शिव की भक्ति में मग्र रहते हैं। इस दौरान वे जहां सोमवार का व्रत रखते हैं तो वहीं पवित्र नदियों से जल लाकर उसे भगवान शिव पर अर्पित करते हैं।यहांं ये भी समझ लें कि भगवान शिव को उनके प्रतीक शिवलिंग के रूप में इसलिए भी पूजा जाता है क्योंकि उन्हें निराकार माना गया है।
सनातन धर्म में हिंदू केलैंडर के पांचवे माह यानि सावन में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करना अत्यंत पुण्यकारी भी माना जाता हैं। ऐसे में जानकारों का कहना है कि मान्यता के अनुसार चार प्रकार के चमत्कारी शिवलिंग होते हैं जिनके बारे में ये मान्यता है कि इन चारों शिवलिंग में से किसी भी एक को अपने घर में लाकर स्थापित करने के पश्चात उसकी पूजा करने से घर की दरिद्रता तो दूर होती ही है, साथ ही जीवन में किसी प्राकर की कमी भी नहीं रह जाती। तो चलिए जानते हैं इन 4 चमत्कारिक शिवलिंग के बारे में...
1. पारद शिवलिंग
चमत्कारी शिवलिंग में पारद का शिवलिंग भी विशेष माना गया है इसके संबंध में मान्यता है कि इसकी पूजा-अर्चना करने से संतानहीन दंपति को संतान की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता हैं कि जितना 12 ज्योतिर्लिंग के पूजन से पुण्य प्राप्त होता हैं, उतना ही पुण्य पारद शिवलिंग के दर्शन मात्र से होता हैं।
यहां ये जान लें कि पारा एक धातु हैं और पारद शिवलिंग इसी से बना होता हैं। माना जाता है कि ऐसे में यदि आप सावन के महीने में पारद शिवलिंग घर में लाकर उसे स्थापित करने के पश्चात उसकी विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो आपके घर से दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
2. स्फटिक शिवलिंग
चार चमत्कारी शिवलिंग में से एक स्फटिक के शिवलिंग को भी माना गया है।कहा जाता है कि जिस घर में लोगों के बीच हमेशा कलह मचा रहता हैं, उन्हें सावन के दौरान स्फटिक शिवलिंग घर लाकर उनकी स्थापना के बाद पूजा-अर्चना करनी चाहिए, मान्यता है कि स्फटिक शिवलिंग की पूजा से आपके घर की सुख-शांति बरकरार रहेगी साथ ही ये भी माना जाता हैं कि इसके अंदर इतनी ऊर्जा होती हैं कि इसे अपने घर में स्थापित करने से ही आपका घर पूरी तरह से शुद्ध हो जाता हैं। जानकारों की मानें तो यदि सावन के महीने में आप स्फटिक शिवलिंग की पूजा सच्चे मन से करते हैं तो आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंती हैं।
3. नर्मेदेश्वर शिवलिंग
चार चमत्कारी शिवलिंग में से एक नर्मेदेश्वर शिवलिंग को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, दरअसल इस शिवलिंग का नाम नर्मदा नदी के नाम पर ही रखा गया है, क्योंकि यह शिवलिंग केवल नर्मदा नदी से ही प्राप्त होते हैं।
इन शिवलिंग अत्यंत पवित्र माना जाता हैं, वहीं इसे घर लाकर सीधे स्थापित किया जा सकता है, इसका कारण ये है कि मान्यता के अनुसार इसकीं प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती है। इस शिवलिंग को लेकर माना जाता है कि जहां नर्मेदेश्वर का वास होता हैं वहां काल और यम का भय नहीं होतां। जिसके कारण व्यक्ति सभी सुखों का भोग करता हैं और अंत में शिवलोक तक जाता हैं।
4. पार्थिव शिवलिंग
चार चमत्कारी शिवलिंग में से एक पार्थिव शिवलिंग को मिट्टी, जल, भस्म, चन्दन, शहद इत्यादि चीजों को मिलकर बनाया जाता है।दरअसल इससे पहले बताए गए तीनों शिवलिंग काफी महंगे होते हैं, ऐसे में यदि आप उन्हें खरीद पाने में सक्षम नहीं हैं तो आप पार्थिव शिवलिंग की पूजा सावन के महीने में कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार इस शिवलिंग की पूजा से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता हैं । वहीं ये भी मान्यता है कि यदि सावन के महीने में पार्थिव शिवलिंग की पूजा की जाती है तो यह अत्यंत मंगलकारी होने के साथ ही घर की दरिद्रता को भी दूर कर देता हैं।
Published on:
16 Jul 2023, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.