30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

dhan prapti ke mantra upay : गुरुवार को इस उपाय के साथ जप लें यह मंत्र, मिलेगी महालक्ष्मी की भरपूर कृपा

Lord Mahalakshmi immense blessings Thursday proven mantra : माता महालक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त करना है तो गुरुवार करें धन प्राप्ति का यह उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 21 Aug 2019, 2:44 PM IST

dhan prapti ke mantra : गुरुवार को इस उपाय के साथ जप लें यह मंत्र, मिलेगी महालक्ष्मी की भरपूर कृपा

dhan prapti ke mantra : गुरुवार को इस उपाय के साथ जप लें यह मंत्र, मिलेगी महालक्ष्मी की भरपूर कृपा

अगर आपके जीवन में समस्याएं बार-बार आ रही हो, धन आवक में बाधाएं हो तो गुरुवार के दिन कर लें ये उपाय और इस मंत्र का जप, दूर हो जायेगी सारी परेशानियां। इस उपाय पूर्णतः एकांत में शांति पूर्वक करने से माता महालक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। जानें कैसे और कब करना है धन प्राप्ति का यह उपाय।

krishna janmashtami 2019 : जन्माष्टमी के दिन इन 13 मंत्रों की अर्थ सहित कर लें वंदना, कृष्ण करेंगे हर मनोकामना पूरी

ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन करने के लिए कुछ ऐसे विशेष उपाय बताएं गए है जिन्हें पूर्ण विश्वास के साथ किया जाये तो उपाय करने वाले को हर काम में सफलता मिलने लगती है। गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। अगर इस दिन विष्णु जी के साथ माता महालक्ष्मी का भी पूजन किया जाए तो वे भी प्रसन्न हो जाती है।

Aarti for Shree Krishna : जन्माष्टमी पर करें भगवान श्री कृष्ण की ये भावभरी आरती वंदना

पहले ऐसे करें पूजन

गुरुवार के दिन सुबह गंगाजल मिले जल से स्नान करें। इस दिन पीले या श्वेत रंग के वस्त्र पहनकर ही पूजा करना चाहिए। स्नान के बाद घर के पूजा स्थल पर सबसे पहले भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक दो बत्ती वाला जलाकर विधि-विधान से षोडशोपचार या पंचोपचार पूजन करें। पूजा करते समय कुशा के पीले आसन पर ही बैठना है।

जन्माष्टमी 2019 : केवल एक बार कर लें ये उपाय, विवाह, संतान और धन आवक में आने वाली हर बाधा हो जाएंगी दूर

इस मंत्र का करें जप

विधिवत पूजन के बाद इस मंत्र का जप 108 बार सुबह एवं 108 बार शाम को करें। मंत्र- "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र जप के के बाद श्रीविष्णु सहस्रनाम का पाठ श्रद्धापूर्वक करें। जप करने के पहले इसी मंत्र का उच्चारण करते हुए केसर का तिलक माथे पर लगावें। गुरुवार के दिन व्रत रखें, पीली वस्तुओं का दान जरूरतमंद गरिबों को कुछ न कुछ दान अवश्य करें।

janmashtami 2019 : श्रीकृष्ण चालीसा स्तुति

करें यह उपाय

गुरुवार के दिन सूर्यास्त के समय किसी अति प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे आटे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलावें। दीपक जलाने के बाद सुगंधित धुप भी जलावें। अब वहीं बैठकर "ऊँ श्रीं" इस मंत्र का जप करें। जप के बाद पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा लगाकर बिना पीछे देखें घर आ जाएं। उपरोक्त मंत्र का जप एवं इस उपाय को करने से महालक्ष्मी की भरपूर कृपा प्राप्त होती है।

************