
जामुन का पौधा लगाने से जन्म लेती है कन्या, इन पौधा का भी है अपना अलग महत्व
पेड़-पौधों का महत्व मानव जीवन व अन्य सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत अधिक महत्व है। इनसे ना केवल हमें शुद्ध वायु मिलती है बल्की इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है। सनातन धर्म में पेड़ों की पूजा का विधान भी है, लेकिन आपको बता दें की पेड़-पौधों के इन लाभों के अलावा भी कई अन्य लाभ हैं। जी हां, दरअसल पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार पेड़-पौधों से हमारे जीवन में सुक-समृद्धि आती है और हमारी इच्छा भी पूरी होती है। अकसर हमने पीपल, बरगत के पेड़ की पूजा करते देखा है। लेकिन क्या आपको पता है हर पेड़ आपकी कुछ ना कुछ मनोकामना जरूर पूरी करता है। तो आइए जानते हैं किस पौधे को रोपने से क्या लाभ मिलता है....
तुलसी का पौधा बहुत ही बहुत ही पवित्र माना जाता है, तुलसी की पूजा लगभग हर घर में होती है। इस पौधे को गर में लगाने से वातावरण को शुद्ध होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जामुन का पौधा लगाने से सौभाग्य के साथ कन्या की प्राप्ति होती है।
यदि आप संतान सुक से वंछित हैं तो पलाश का पौधा लगाएं।
कांटेदार वृक्ष घर के पास होने से शत्रु का भय बना रहता है।
जलाशय के पास पीपल का वृक्ष हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जो व्यक्ति जलाशय के पास पीपल का पौधरोपण करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।
नीम का पेड़ लगाने से आयु में वृद्धि होती है। नीम का पेड़ लगाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
अशोक का वृक्ष लगाने से शोक से मुक्ति मिलती है।
मनी प्लांट का पौधा धन संबंधित लाभ प्रदान करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है की कोई भी पौधा घर के मुख्य द्वार के सामने न लगाएं। इसके अलावा जिस भूमि पर पपीता, आंवला, अमरूद, अनार, पलाश के वृक्ष होता है वह भूमि, वास्तुशास्त्र में बहुत अच्छि मानी जाती है।
Published on:
15 Jul 2019 11:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
