30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 7 राशियों को कर देगा मालामाल

ज्योतिष में शुक्र को सुख और भोग देने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन कभी राशियों का भाग्य बदल देगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 4 May 2021, 10:37 PM IST

weekly_horoscope_in_hindi.jpg

आज दैत्य गुरू शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। शुक्र ने 4 मई को दोपहर एक बजकर 9 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सुख और भोग का प्रतीक माना गया है। ऐसे में सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। आप भी जानिए कि आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।

यह भी पढ़ें : शनि व मंगल को हनुमानजी के इस उपाय तुरंत दूर होती है बड़ी से बड़ी बाधा, बनता है राजयोग

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अतिरिक्त योग्यताओं से आर्थिक पक्ष को प्रबल करेगा। व्यापार में संबंधित उपक्रमों में भागीदारियों के माध्यम से आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा में उच्च संस्थानों में सेवा कार्य के अवसर प्राप्त होंगे। महिला-छात्रवर्ग को आबकारी विभाग से संबंधित भिन्नतर कार्य अवसर।

यह भी पढें: पीली सरसों के टोटके, करते ही दिखाते हैं असर, लेकिन मिसयूज न करें

यह भी पढें: मंगलवार को ऐसे बोले तीन बार "राम" का नाम, सैकिंडों में दिखेगा चमत्कार

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कहीं-कहीं परिस्थितियों में विपरीत स्थिति बनेगी। शुरू के दो दिन चुनौतीपूर्ण रहेंगे। मंगलवार के बाद सकारात्मक लाभ दिखेगा। व्यापार में बड़े सौदे इस समय करने से बचें। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ मन खिन्न रहेगा। महिला-छात्रवर्ग को कोरियोग्राफी से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर मिल सकता है।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
समसप्तक चन्द्रमा लाभ की स्थिति दर्शा रहा है। पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रयास करें। व्यापारियों के लिए संबंधियों के मदद से नया व्यापार शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा में योग्यता तथा अनुभव का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को लेखांकन/प्रबंधन से जुड़े निजी क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।

यह भी पढें: एक चुटकी नमक से आप भी बन सकते हैं करोड़पति, जाने कैसे

यह भी पढें: आपकी राशि पर भी चल रही है शनि की महादशा, तो शनिवार को ऐसे करें अचूक उपाए

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
खड़ाष्टकी चन्द्रमा वैचारिक भिन्नता लाएगा। सम्बन्धों की नकारात्मकता दिखाई देगी। हांलांकि बुधवार से अनुकूलता। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार में बाहरी निवेश का लाभ। नौकरीपेशा में सप्ताह के प्रथम दो दिन तनाव वाले रहेंगे। महिला-छात्रवर्ग को इलेक्ट्रो- होम्योपैथी के क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समय अनुकूल है। सम्पत्ति-व्यवसाय क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा निवेश से बचें। व्यापारियों के लिए कीमती धातुओं से जुड़ा बाजार सप्ताह के पहले तीन दिन लाभ दे सकेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी मिलेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे अप्रेंटिस से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन की प्राप्ति का समय है। कुछ समय से टल रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए एम.सी.एक्स. गोल्ड का कमीशन से जुड़ा क्षेत्र लाभ दे सकेगा। नौकरीपेशा में शोध से जुड़े क्षेत्र में अवसर। महिला-छात्रवर्ग को सेबी से जुड़े क्षेत्र में कार्य अवसर।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
आकस्मिक लाभ की प्राप्ति का समय है। व्यक्ति विशेष की मदद से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों के लिए कैल्शियम कार्बोनेट से जुड़े बाजार में आर्थिक वृद्धि के योग। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को छायांकन से जुड़े राष्ट्रीय क्षेत्र में सेवा का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
किसी बड़े कार्य में निवेश का प्रतिकल्प सामने आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह लाभ दे सकता है। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में परम्पराओं का लाभ दिखेगा। नौकरीपेशा में सुदूर क्षेत्र में स्थान परिवर्तन होगा। महिला- छात्रवर्ग को इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स एंड कम्युनिकेशन्स में निजी क्षेत्र के सेवा अवसर।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राशि पर चन्द्रमा का गोचर लीक से हटकर कार्य के लिए पे्ररित करेगा। पुराने धन की प्राप्ति का भी समय है। लोगों के मध्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। व्यापारियों के लिए बुधवार तक का समय विशेष लाभकारी है। नौकरीपेशा में वरिष्ठ पद की प्राप्ति। महिला-छात्रवर्ग को सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े शिक्षा क्षेत्र में अवसर।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बारहवां चन्द्रमा मंथन पर जोर देगा। विशेष विषय को लेकर चिन्ता हो सकती है। अधिक सोचने से बचें। सोमवार से परिस्थितियां एकदम बदलेगी। व्यापारियों के लिए मंगल, बुध, गुरु लाभ की दृष्टि से श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन का लाभ। महिला-छात्रवर्ग को मैकेनिकल सेक्टर से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धन-यश की प्राप्ति का समय है। कार्य की गति बढ़ा सकते हैं। भूखण्ड में निवेश कर सकते हैं। ग्रह स्थिति तीन दिन के लिए अनुकूल है। व्यापारियों के लिए मंगलवार तक का समय श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में परिश्रम का यथोचित लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े फील्ड में अवसर।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय लाभ मिल सकता है। संबंधों का लाभ दिखेगा। कार्य तथा धन समान अवसर पर केन्द्रित होंगे। व्यापारियों के लिए अनाज तथा मौसमी फसल का फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद तथा धन मिलने का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को विभिन्न आयोगों में सेवा के अवसर।