30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Your adorable god- क्या आपको मालूम नहीं कि कौन हैं आपके आराध्य देव, तो ऐसे पहचानें

- ऐसे पहचानें अपने आराध्य देव राशि के अनुसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Jul 2023, 7:47 PM IST

ganesh_or_gajanan-ganpati.jpg

,,

ज्योतिष के माध्यम से जहां किसी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर तमाम चीजें जानी जा सकतीं सकते हैं। तो वहीं कुछ ऐसी बातें भी हैं जो आपके लिए बेहद खास है। सामान्यतः ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति का स्वभाव, उसकी कद काठी, पैत्रिक धन, वाणी, व्यवहार, साहस, भाई बहनों से संबंध, सुख, बुद्धि, उसके बच्चे, रोग, शत्रु और विवाह समेत कई अन्य चीजें जान सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी राशि के मध्यम से आपके आराध्य देव की भी पहचान की जा सकती है।

दरअसल वैदिक ज्योतिष को सनातन का ही भाग माना जाता है, ऐसे में वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां मानी गई हैं, जिनमेंह हर राशि के अपने अधिपति होते हैं। प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में राशि के आधार पर ही प्रत्येक राशि के आराध्य देव भी बताए गए हैं।

ऐसे में ये भी माना जाता है कि यदि किसी भी राशि का जातक अपनी राशि के अनुसार अपने राशि के आराध्य देव की विधि विधान से पूजा करता है तो उसके सभी प्रकार के ग्रह दोषों का निवारण हो जाता है यानि उन दोषों का असर नगण्य हो जाता है। सामान्यतः तो कोई भी व्यक्ति अपनी श्रद्धा अनुसार किसी भी राशि के आराध्य की पूजा कर सकता है, ऐसे में उसे इससे उसे शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।

वहीं यदि व्यक्ति अपने आराध्यदेव की पूजा करता है तो उनके माध्यम से जातक को कई अन्य प्रकार से भी लाभ पहुंचता है, तो चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों में से किस राशि के कौन राशि के अनुसार आराध्य देव हैं।

राशि - अराध्यदेव

1. मेष-गजानन
2. वृषभ- कुलस्वामिनी
3. मिथुन- कुबेर
4. कर्क- भगवान शंकर
5. सिंह- सूर्यदेव
6. कन्या- कुबेर
7. तुला- कुलस्वामिनी
8. वृश्चिक- गणपति
9. धनु- दत्तात्रेय
10. मकर- शनिदेव, हनुमान
11. कुम्भ- शनि, हनुमान
12. मीन- दत्तात्रेय