28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान शिव की पूजा अगस्त 2023 में इस विधि से करें, मिलेगा मनचाहा वरदान

- सावन महीने के दूसरे भाग के समस्त सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Aug 2023, 5:00 PM IST

lord_shiv_ji.png

साल 2023 में सावन के बीच में अधिक मास आ जाने से सावन माह 59 दिन का हो गया, लेकिन वास्तविक सावन को दो भागों में माना गया। इनमें से पहला भाग जुलाई की 4 तारीख से 17 जुलाई तक जबकि दूसरा भाग 17 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा। ऐसे में अगस्त तक सावन का पहला भाग बीतने के साथ ही अधिक मास का भी अग्र भाग पूर्ण हो चुका है। जिसके बाद अब 17 अगस्त से सावन का द्वितीय भाग शुरु होगा, वहीं अगस्त की शुरुआत तक अधिक मास का भी तकरीबन आधा समय बीत चुका है। ऐसे में अब सावन में शिव पूजा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, दरअसल सनातन धर्मावलंबियों में सावन का खास महत्व माना गया है। भगवान शंकर का प्रिय माह होने के चलते सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सावन के दूसरे भाग में चाहे आप इसे 59 दिनों का लेकर चलें या सावन व अधिकमास का आधा समय बीत जाने को लेकर चलें, ऐसे में इस अंग्रेजी के नए महीने यानि अगस्त में भगवान शिव की पूजा के माध्यम से आप मनचाहे फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि, सावन महीने के सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं शिव भक्त इस महीने में कांवड़ यात्रा भी शुरू करते हैं।

जानकारों का मानना है कि सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा अराधना का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं जुलाई में जहां सावन में कुल 28 दिन रहे वहीं अगस्त में पूरे 31 दिन रहेंगे। ऐसे में यदि आप जुलाई 2023 में समय की कमी के चलते पूजा या शिव भक्ती में अधिक समय न दे पाएं हों, तो ऐसे में भगवान शिव का पूरा आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अगस्त 2023 में भगवान शिव की विशेष पूजा की विधि बताने जा रहे हैं। पं. शर्मा के अनुसार भगवान शिव की इस विधि से पूजा करके आप आसानी से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं, साथ ही इससे आपकी हर इच्छा पूरी होने की संभावना बढ़ जाती है...

भगवान शिव की पूजा विधि-

- पूरे अगस्त में हर रोज सुबह जल्दी उठने के पश्चात स्नान कर साफ कपड़े पहनें।

- इसके बाद अच्छी तरह से पूजा स्थान की साफ़-सफाई करें, साथ ही वहां गंगाजल का भी छिड़काव करें।

- फिर किसी मंदिर में जाकर हर रोज शिवलिंग का जल व दूध से अभिषेक करें।

- जिसके पश्चात हर रोज भगवान शिव और शिवलिंग को चंदन का तिलक लगाएं।

- अगस्त के हर सोमवार भगवान शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल, बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढाएं।

- हर रोज शिव मंदिर में दीपक जलाने के अलावा कुछ देर -निश्चित समय-तक भगवान शिव का ध्यान लगाएं।

- पूरे अगस्त 2023 में हर रोज शिव कथा व शिव चालीसा का पाठ करें, सुबह न हो सके तो कम से कम हर रोज शाम को महादेव की आरती अवश्य करें। आरती का समय निश्चित रखें।

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग