4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब में डूबने से तीन मासूम की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dholpur

बसेड़ी(धौलपुर)। नादनपुर थाना इलाके के गांव बांसुरी में मंगलवार शाम खेत से लौटने के दौरान गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित पुराने तालाब में नहाते समय तीन नौनिहालों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शवों को रात को ही 10 बजे तक निकाल लिया और बाद में तीनों बच्चों के शवों को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के तरुण (12) पुत्र संजू ,नैहना (8) पुत्र लोकेश व अनुज(8) पुत्र कल्याण देर शाम करीब 6 बजे खेतों से लौटते समय उमस भरी गर्मी के चलते तीनों बच्चे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर ऐतिहासिक बारह खंभा ताल में नहाने के लिए उतर गए।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह का खुलासा, 11 लोगों को किया गिरफ्तार

इस दौरान तीनों बच्चों के डूबने से मौत हो गई। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। इस दौरान बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे रखे होने से उनके डूबने का संदेह हुआ, जिस पर गांव के लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की।

हरियाणा की खूबसूरत बेटी एकता राजस्थान में हासिल कर सकती है यह बड़ी कामयाबी

मशक्कत के बाद देर रात करीब 10 बजे तीनों बच्चों के शवों को निकाला गया। तीनों बच्चों की मौत से गांव एवं परिजनों में चीख पुकार मच गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को बिना सूचना दिए तीनों बच्चों को दफना कर अंतिम संस्कार कर दिया। तीनों बच्चे गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत थे। जिनमें तरुण कक्षा 7 में पढ़ता था। जबकि नैहना व अनुज कक्षा 3 में अध्ययनरत थे।

पति की जमानत के लिए कोर्ट पहुंची महिला के हुआ प्रसव, गूंजी बालिका की किलकारी

जीणमाता मंदिर के पुजारी परिवार के लिए आई सबसे बुरी खबर, सुनते ही कोई नहीं रोक पाया आंसू

Patrika Impact : दुआओं और आर्थिक सहयोग से बंधा संबल , किडनी रोगी कैलाश की मदद में बरसा धन